क्या कार्तिक आर्यन और जैकलीन फर्नांडिस चश्मे बद्दूर के सीक्वल में आएंगे नज़र?
कार्तिक आर्यन को एक के एक बाद कई फिल्मों का ऑफर मिल रहा है। 'लुका छुपी' के हिट होने के बाद वह सारा अली खान के साथ इम्तियाज अली की फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं और अब खबरों की मानें तो उन्हें 'चश्मे बद्दूर' के सीक्वल के लिए भी अप्रोच किया गया है।
