1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘सरकार 3’ में अपने किरदार को लेकर उत्साहित हुईं यामी गौतम

‘सरकार 3’ में अपने किरदार को लेकर उत्साहित हुईं यामी गौतम

यामी गौतम इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘काबिल’ को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में उनकी इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है। इसे काफी पसंद भी किया जा रहा है। इसी के साथ यामी अब अपनी फिल्म ‘सरकार-3’ के लिए भी पूरी तरह तैयार हो चुकी हैं।

yami- India TV Hindi
yami

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘काबिल’ को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में उनकी इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है। इसे काफी पसंद भी किया जा रहा है। इसी के साथ यामी अब अपनी फिल्म ‘सरकार-3’ के लिए भी पूरी तरह तैयार हो चुकी हैं। यामी ने फिल्मकार राम गोपाल वर्मा की अगली आगामी फिल्म 'सरकार-3' की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म में अभिनेत्री को गंभीर किरदार के रूप में देखा जाएगा। अपने एक बयान में यामी ने कहा, "मैं इस तरह का गंभीर किरदार पहली बार कर रही हूं और इसे लेकर काफी उत्साहित हूं।"

इसे भी पढ़े:- VIDEO: 'काबिल' के टाइटल ट्रैक में बेहद खूबसूरत दिखी यामी-रितिक की कैमिस्ट्री

यामी ने कहा कि एक कलाकार के तौर पर वह हर फिल्म में अपनी छवि में बदलाव देखना चाहती हैं। यामी ने कहा, "हमने शूटिंग शुरू कर दी है और हम अब अपने किरदार में पूरी तरह से मंझने का इंतजार कर रहे हैं।"

संजय गुप्ता के निर्देशित में बनी आगामी फिल्म 'काबिल' में यामी अभिनेता ऋतिक रोशन के मुख्य किरदार निभाती हुी नजर आ रही हैं। फिल्म में दोनों ही नेत्रहीन लोगों का किरदार निभा रहे हैं। यह फिल्म अगले साल 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

Latest Bollywood News