1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'ये है मोहब्बतें' की इस अदाकारा ने करवाया बेहद बोल्ड फोटोशूट

'ये है मोहब्बतें' की इस अदाकारा ने करवाया बेहद बोल्ड फोटोशूट

ल ही में टीवी की एक और बहु का हॉट अवतार सामने आया है। दरअसल हम बात कर रहे हैं स्टार प्लस के लोकप्रिय धारावाहिक 'ये है मोहब्बतें' में रैना का किरदार निभाने वाली करिश्मा शर्मा की। उन्होंने हाल ही में अपनी कुछ हॉट एंड बोल्ड तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर

karishma- India TV Hindi
karishma

नई दिल्ली: सीधी-साधी बहुओं का किरदार निभाने वालीं छोटे पर्दे की अभिनेत्रियों की जब रियल लाइफ में देखा जाता है तो इनके फैंस इन्हें इस अवतार में देख काफी हैरान होते हैं। लेकिन इन दिनों तो जैसे छोटे पर्दे पर की अदाकाराओं के बीच बोल्ड फोटोशूट करवाने की कोई होड़ सी मची हुई है। ऐसा लगता है अब ये बहुए अपने किरदार से बाहर आकर अपना ग्लैमर अवतार दिखाने में जुटी हुई है। हाल ही में टीवी की एक और बहु का हॉट अवतार सामने आया है। दरअसल हम बात कर रहे हैं स्टार प्लस के लोकप्रिय धारावाहिक 'ये है मोहब्बतें' में रैना का किरदार निभाने वाली करिश्मा शर्मा की। उन्होंने हाल ही में अपनी कुछ हॉट एंड बोल्ड तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

इसे भी पढ़े:-

खबरों के अनुसार करिश्मा ने यह फोटोशूट अपनी दुबई की छुट्टियों के दौरान करवाया है। इन तस्वीरों को देखकर ऐसा भी कहा जा रहा है कि करिश्मा अब बड़े पर्दे की ओर रुख करना चाह रही हैं।

बता दें कि करिश्मा ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत टीवी धारावाहिक 'पवित्र रिश्ता' से की थी। इसके बाद वह 'प्यार तूने क्या किया', 'लव बाय चांस', 'आहट सीजन 6', 'फियर फाइल्स' और 'ये है मोहब्बतें' में नजर आई हैं। लेकिन इससे पहले वह इतनी चर्चा में कभी नहीं आई थीं।

Latest Bollywood News