1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. चिरंजीवी की फिल्म में अल्लू अर्जुन को मिली खास भूमिका

चिरंजीवी की फिल्म में अल्लू अर्जुन को मिली खास भूमिका

 Published : Jan 10, 2017 01:34 pm IST,  Updated : Jan 10, 2017 01:34 pm IST

चिरंजीवी पिछले काफी समय से अपनी आगामी फिल्म 'कैदी नंबर 150' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म बुधवार को सिनेमाघरों में रिलीज की जा रही है। अब खबर आई है कि अभिनेता अल्लू अर्जुन...

arjun- India TV Hindi
arjun

चेन्नई: दक्षिण भारतीय फिल्मों के मेगास्टार चिरंजीवी पिछले काफी समय से अपनी आगामी फिल्म 'कैदी नंबर 150' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म बुधवार को सिनेमाघरों में रिलीज की जा रही है। अब खबर आई है कि अभिनेता अल्लू अर्जुन अपने चाचा चिरंजीवी की इस फिल्म में नजर आने वाले हैं। वह इसमें एक विशेष कैमियो करते हुए दिखाई देंगे। यह तमिल ब्लाकबस्टर 'कथ्थी' की तेलुगू रीमेक है।

इसे भी पढ़े:-

फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया, "वह किसी तरह से इस फिल्म का हिस्सा बनना चाहते थे और चिरंजीवी सर ने इसे तुरंत स्वीकार कर लिया। यह अर्जुन के लिए एक बहुत ही खास भूमिका है।"

विश्व भर में बुधवार को रिलीज हो रही इस फिल्म की शुरुआत में अर्जुन एक बहुत ही संक्षिप्त भूमिका में नजर आएंगे। अर्जुन के अलावा चिरंजीवी के बेटे राम चरण की भी इस फिल्म में एक विशेष उपस्थिति होगी। वह फिल्म के एक विशेष गाने में थिरकते हुए नजर आएंगे।

वी.वी विनायक के निर्देशन में बनीं इस फिल्म में चिरंजीवी के अलावा काजल अग्रवाल और तरुण अरोड़ा भी नजर आएंगे। इस फिल्म का संगीत देवी श्री प्रसाद ने दिया है। राम चरण के निर्माण में बनीं फिल्म पूरे विश्व भर में 2000 स्क्रीनों पर रिलीज की जाएगी। यह चिरंजीवी के करियर की काफी बड़ी रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन