A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Zero leaked: शाहरुख खान की एंट्री सीन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Zero leaked: शाहरुख खान की एंट्री सीन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

आनंद एल राय की 'जीरो' भी पाइरेसी का शिकार हो गई है। फिल्म रिलीज होने के कुछ घंटों के भीतर ही फिल्म से शाहरुख खान का एंट्री सीन लीक हो गया।

 Zero leaked- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM Zero leaked

आनंद एल राय की 'जीरो' भी पाइरेसी का शिकार हो गई है। फिल्म रिलीज होने के कुछ घंटों के भीतर ही फिल्म से शाहरुख खान का एंट्री सीन लीक हो गया। इस सीन को कुछ सीन फेक ट्विटर हैंडल्स पर शेयर किया गया है। हालांकि अब ट्विटर ने इन वीजियोज को हटा दिया है।

Zero leaked

फिल्म क्रिटिक और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के फेक ट्विटर हैंडल से भी 'जीरो' के रिव्यू शेयर किए गए।

जर्नलिस्ट अनुपमा चोपड़ा के नाम से भी कई फेक रिव्यूज शेयर किए जा रहे हैं। अनुपमा ने इस पर सफाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया- ''मेरे नाम से कई फेक हैंडल्स पर जीरो के सकारात्मक और नकारात्मक रिव्यू दिए जा रहे हैं। मैंने अभी तक फिल्म नहीं देखी है। मेरा रिव्यू कल आएगा।''

फिल्म में शाहरुख के साथ अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ हैं। फिल्म में शाहरुख बउआ सिंह नाम के बौने शख्स के रोल में हैं। अनुष्का नासा की वैज्ञानिक बनी हैं और कटरीना शराब की लत से लड़ रहीं एक्ट्रेस। फिल्म में लव ट्राएंगल दिखाया गया है।

फिल्म में सलमान खान, श्रीदेवी, करिश्मा कपूर, आलिया भट्ट, रानी मुखर्जी, अभय देओल, आर माधवन का कैमियो भी है।

Also Read:

Zero Movie Review: सपनों की दुनिया में लेकर जाती है शाहरुख खान और आनंद एल रॉय की फिल्म 'ज़ीरो'

Yo Yo is Back: यो यो हनी सिंह का जबरदस्त गाना 'मखना' हुआ रिलीज

श्रीदेवी को याद कर इमोशनल हुईं करिश्मा कपूर, 'जीरो' के सेट से शेयर की तस्वीर

Latest Bollywood News