Image Source : INSTAGRAMZoya Akhtar confirms Gully Boy sequel
डायरेक्टर ज़ोया अख्तर (Zoya Akhtar) ने कंफर्म किया है कि 'गली बॉय' (Gully Boy) के सीक्वल की तैयारी चल रही है। रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, सिद्धांत चतुर्वेदी स्टारर 'गली बॉय' स्ट्रीट रैपर्स की कहानी थी, जिसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया है। यह भारत की पहली रैप फिल्म है।
डेक्कन क्रॉनिकल से बात करते हुए ज़ोया ने कहा- ''मैं और मेरी सह-लेखिका रीमा कागती को लगता है कि लोगों को अभी देश की रैप कल्चर के बारे में बहुत कुछ बताना बाकी है। इस मुद्दे पर एक और फिल्म बनने की तैयारी चल रही है।''
ज़ोया ने बताया कि उनके भाई फरहान अख्तर सीक्वल का हिस्सा भी नहीं होंगे। 'गली बॉय', ज़ोया की पहली फिल्म है, जिसमें फरहान नहीं थे। ज़ोया ने कहा- ''फरहान गली बॉय में फिट नहीं बैठ रहे थे और हम दोनों को इस बात का दुख है।''
''साथ ही, रॉक ऑन सीरीज़ से उनकी दूसरी इमेज बनी हुई है। स्टेडियम रॉक से उनका हिप हॉप करना लोगों को हैरान कर सकता था।''
'गली बॉय' में रणवीर, मुराद अहमद के रोल में थे। आलिया उनकी गर्लफ्रेंड सफीना के रोल में थीं। कल्कि कोचलिन म्यूज़िक प्रोग्रामर बनीं थीं और सिद्धांत चतुर्वेदी रैपर एमसी शेर के रोल में थे।
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने 136.36 करोड़ रुपये की कमाई की है।