1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नताशा मेरी हर अच्छे-बुरे वक्त की साथी है इसलिए मैं उनके साथ हूं: वरुण धवन

नताशा मेरी हर अच्छे-बुरे वक्त की साथी है इसलिए मैं उनके साथ हूं: वरुण धवन

 Published : Mar 10, 2019 02:22 pm IST,  Updated : Mar 10, 2019 02:22 pm IST

अभिनेता वरुण धवन का कहना है कि वह नताशा दलाल के साथ इसलिए हैं क्योंकि उनकी अपनी अलग पहचान है और वह उनके सपनों को पूरा करने में सहयोग देना चाहते हैं। 

नताशा दलाल एंड वरुण...- India TV Hindi
नताशा दलाल एंड वरुण धवन Image Source : INSTAGRAM

नई दिल्ली: अभिनेता वरुण धवन का कहना है कि वह नताशा दलाल के साथ इसलिए हैं क्योंकि उनकी अपनी अलग पहचान है और वह उनके सपनों को पूरा करने में सहयोग देना चाहते हैं। वरुण ने कहा, "जहां तक मेरे और नताशा का सवाल है, शादी के बाद हम इन सब चीजों में साथ है, उनकी अपनी पहचान है।"

उन्होंने कहा, "इसलिए, मैं उनके साथ हूं क्योंकि उनकी अपनी पहचान है। वह जिन चीजों को जिंदगी में हासिल करना चाहती है और जो कुछ करना चाहती हैं उनके लिए आवाज उठाती हैं। और उनके साथी के तौर पर मैं उन्हें सहयोग देना चाहता हूं। जहां तक मेरे करियर का सवाल है उन्होंने हमेशा मेरा साथ दिया है।"

एक बयान के मुताबिक, वरुण ने 'कॉफी विद करण' सीजन-6 के एक एपिसोड में अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की। एक बयान के मुताबिक, शो के अनदेखे फुटेज स्टार वर्ल्ड पर रविवार को प्रसारित होंगे। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन