26 नवंबर 2008 की तारीख को यह देश कभी नहीं भूल सकता है। उस रात मुंबई में हुए आतंकी हमले से पूरा देश दहल गया था। यह हमला आजाद भारत के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा हमला है। आज पूरा देश इस हमले की 14वीं बरसी मना रहा है। आतंकियों ने मुंबई के नामचीन जगहों को अपना निशाना बनाया था। इस हमले में 166 लोगों की जान चली गई थी। वहीं 300 से भी ज्यादा लोग घायल हुए थे। 26/11 हमले के बाद बॉलीवुड की कई फिल्में बनी, जिन्होंने इस काले दिन को सिनेमा के माध्यम से जनता को दिखाया। 26/11 हमले की बरसी पर जानिए बॉलीवुड कि उन फिल्मों के बारे में जिसने मुंबई में हुए हमले के दर्द को बंया किया। इन सिनेमाओं को देखकर आप आज भी सिहर उठेंगे।
होटल मुबई
Image Source : Social Mediaहोटल मुंबई
26 नवंबर 2008 को हुए इस आतंकी हमले में आतंकवादियों ने देश के सबसे सुरक्षित जगहों में से एक ताज महल होटल को निशाना बनाया था। इस हमले ने हमारी सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी थी। बता दें कि होटल ताजमहल पूरी दुनिया में प्रचल्लित है और यहां विदेश से आए हुए लोग भी ठहरते हैं। फिल्म होटल मुंबई में भी ताज होटल पर हुए अटैक को पर्दे पर बहुत ही बेहतरीन ढंग से दिखाया गया है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक होटल स्टाफ लोगों की जान बचाता है और विदेश से आए एक कपल की मदद करता है। हमले के दौरान होटल ताज की एक-एक घटना को बयां करती है यह फिल्म। इस फिल्म को एन्थोनी मैरास ने निर्देशित किया है। इसकी कहानी जॉन कोली और मारस ने लिखी है।
द अटैक ऑफ 26/11
Image Source : Social Mediaद अटैक ऑफ 26/11
द अटैक ऑफ 26/11 मुंबई हमले पर आधारित फिल्म है। इस फिल्म में नाना पाटेकर मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। फिल्म में उन्होंने मुंबई पुलिस के ज्वाइंट कमिश्नर का किरदार निभाया है। फिल्म में मुंबई हमले को बहुत ही गहराई से दिखाया गया है। हमले में मारे गए 9 आतंकी और गिरफ्तार हुआ आतंकी अजमल कसाब से पूछताछ को दिखाया गया है। कसाब और हमले की पूरी कहानी को इस फिल्म ने बहुत ही शानदार तरीके से पर्दे पर दिखाया है। इस फिल्म को राम गोपाल वर्मा ने निर्देशित किया है।
फैंटम
Image Source : Social Mediaफैंटम
फैंटम मूवी में मुंबई हमले के बाद जवाबी कार्रवाई और मुंबई हमले का जिम्मेदार हाफिज सईद की कहानी को दिखाया गया है। इस फिल्म में सैफ अली खान और कैटरीना कैफ मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। यह फिल्म मुंबई हमले पर लिखी किताब 'मुंबई एवेंजर्स' पर आधारित है। इस फिल्म को कबीर खान ने निर्देशित किया है, साजिद नाडियावाला ने इसे प्रोड्यूस किया है और इसकी कहानी हुसैन जैदी ने लिखी है।
ताज महल
Image Source : Social Mediaताज महल
ताज महल फिल्म भी मुंबई हमले पर बनी है। मुंबई हमले पर बनी अधिकत्तर फिल्मों में पुलिस, सुरक्षाबल और होटल कर्मचारी की कहानी बताई गई है। लेकिन इस फिल्म में एक 18 साल की फांसीसी लड़की का कहानी को दिखाया गया है। जो इस आतंकी हमले के दौरान होटल ताज में अकेली फंस जाती है। इस फिल्म की कहानी निकोलस साद ने लिखी है और इसका निर्देशन भी निकोलस साद ने ही किया है।
वन लेस गॉड
Image Source : Social Mediaवन लेस गॉड
26/11 हमले पर बनी यह फिल्म बाकी फिल्मों से थोड़ा अलग है। अन्य फिल्मों में पुलिस, सुरक्षाबल, होटल कर्मचारी औऱ स्थानीय लोगों की कहानी दिखाई गई है लेकिन फिल्म 'वन लेस गॉड' में उन विदेशी पर्यटकों की कहानी बताई गई है जो आतंकियों का निशाना बने थे। इस फिल्म में पर्यटकों और उनके बचने की कहानी को बेहतरीन ढंग से दिखाया गया है। इस फिल्म में सुखराज दीपक, जोसेफ माल्हर, मिहिका राव और कबीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म को लिलियम वर्थिंगटन ने निर्देशित किया है और इसकी कहानी नेल्सन लाउ ने लिखा है।
Latest Bollywood News