1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शादी करने के लिए तैयार हैं त्रिशा कृष्णन, 42 की उम्र में लेंगी सात फेरे, जानें किससे जुड़ा नाम

शादी करने के लिए तैयार हैं त्रिशा कृष्णन, 42 की उम्र में लेंगी सात फेरे, जानें किससे जुड़ा नाम

फेम साउथ एक्ट्रेस त्रिशा कृष्णन की शादी की चर्चा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस शादी करने के लिए पूरी तरह तैयार है और इस बार उन्हें परिवार से भी मंजूरी मिल गई है।

trisha krishnan- India TV Hindi
Image Source : TRISHA KRISHNAN INSTAGRAM त्रिशा कृष्णन।

दक्षिण भारतीय सिनेमा की फेमस अभिनेत्री त्रिशा कृष्णन एक बार फिर अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। तमिल और तेलुगु सिनेमा में दो दशकों से ज्यादा समय से सक्रिय त्रिशा ने अपने अभिनय से खूब नाम कमाया है, लेकिन अब खबरें हैं कि वह जल्द ही शादी करने जा रही हैं। उनकी शादी किसी फिल्मी स्टार से नहीं होने वाली, बल्कि लाइमलाइट से दूर रहने वाले शख्स को वो अपना हमसफर बनाने वाली हैं।

कौन हैं त्रिशा के दूल्हे?

ई टाइम्स में छपी Siasat.com की रिपोर्ट के मुताबिक त्रिशा के माता-पिता ने चंडीगढ़ के एक बिज़नेस मैन के साथ उनकी शादी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस संभावित रिश्ते के बारे में बहुत ज्यादा जानकारी तो सामने नहीं आई है, लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों परिवार लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं। इस कारण इन अफवाहों को और भी बल मिल रहा है। अभी तक लड़के का नाम और वो क्या करते हैं, ये सामने नहीं आया है।

शादी को लेकर त्रिशा की सोच

त्रिशा अपनी निजी जिंदगी को लेकर हमेशा बेहद सतर्क रही हैं। लेकिन हाल के इंटरव्यू में उन्होंने शादी को लेकर अपने विचार खुलकर साझा किए। उनका कहना था, 'अगर मुझे सही व्यक्ति मिला, तो मैं ज़रूर शादी करूंगी, लेकिन मुझे लगता है कि अभी वो सही समय नहीं आया है।' उनका यह संतुलित नजरिया आज की पीढ़ी की सोच को भी दर्शाता है, जहां व्यक्तिगत संतोष और सही समय दोनों अहम माने जाते हैं।

पहले हुई थी सगाई

यह पहली बार नहीं है जब त्रिशा की शादी की खबरें आई हैं। साल 2015 में उन्होंने बिज़नेसमैन वरुण मनियन से सगाई की थी, लेकिन कुछ महीनों के भीतर ही उनका रिश्ता टूट गया। कहा जाता है कि त्रिशा शादी के बाद भी अभिनय जारी रखना चाहती थीं, लेकिन इस पर दोनों के बीच मतभेद हो गए। नतीजतन, सगाई टूट गई और त्रिशा ने अपने करियर पर फोकस बनाए रखा।

विजय संग लिंक-अप की अफवाहें

त्रिशा का नाम उनके पुराने को-स्टार थलपति विजय के साथ भी कई बार जोड़ा गया है। दोनों ने 2000 के दशक में कई सुपरहिट फिल्में कीं और एक लोकप्रिय ऑन-स्क्रीन जोड़ी बन गए। खासकर ‘घिल्ली’ और ‘कुरुवी’ जैसी फिल्मों में उनकी केमिस्ट्री ने फैंस को दीवाना बना दिया। हालांकि 2008 के बाद दोनों ने एक लंबे अरसे तक साथ काम नहीं किया, जिससे अटकलें लगाई गईं कि उनके रिश्ते में कुछ खटास आ गई है। लेकिन दोनों सितारों ने हमेशा यही कहा कि वे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। फैंस के लिए खुशी की बात यह रही कि 2023 में फिल्म ‘लियो’ के जरिए विजय और त्रिशा की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौटी, जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया।

ये भी पढ़ें: अमिताभ के परिवार के वो सदस्य जिनका फिल्मों से नहीं कोई लेना-देना, कोई एरोनॉटिकल इंजीनियर तो कोई इनवेस्टमेंट बैंकर

ग्लैमर में जाह्नवी-अनन्या पर भारी है बिहार के विधायक की बेटी, 16 साल से बॉलीवुड में लगा रहीं हुस्न का तड़का

Latest Bollywood News