Sunny Leone के कार्यक्रम स्थल के पास हुआ बड़ा धमाका, थोड़े दिन पहले शूटिंग के दौरान हुईं थी घायल
Sunny Leone के कार्यक्रम स्थल के पास हुआ बड़ा धमाका, थोड़े दिन पहले शूटिंग के दौरान हुईं थी घायल
Written By : Poonam Shukla
Published : Feb 04, 2023 02:08 pm IST,
Updated : Feb 04, 2023 02:08 pm IST
सनी लियोनी के फैशन शो वेन्यू के पास एक बड़ा धमाका हुआ है।
Image Source : TWITTERSunny Leone
सनी लियोनी मणिपुर राज्य के इम्फाल में एक कार्यक्रम करने वाली थी, लेकिन इससे पहले ही बुरी खबर आ गई है। बता दें उनके कार्यक्रम स्थल के पास के बड़ा धमाका हुआ है। खबरों के अनुसार इंफाल में एक फैशन शो के कार्यक्रम में रविवार को सनी लियोनी को हिस्सा लेना था। इस धमाके की जानकारी शो के एक अधिकारी ने शेयर की है।
अधिकारी ने कहा बताया कि फैशन शो कार्यक्रम वेन्यू के पास एक शक्तिशाली विस्फोट हुआ, जिसमें सनी लियोन शामिल होने वाली हैं। इस मामले में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। इंफाल पूर्व के एसपी महारबम प्रदीप सिंह ने एएनआई से कहा, 'किसी के घायल होने की कोई रिपोर्ट नहीं है। हमें संदेह है कि यह चीनी ग्रेनेड जैसा विस्फोटक उपकरण है।'
बता दें कुछ दिन पहले सनी लियोन शूटिंग के दौरान घायल भी हो गई थीं। वह अपनी आउटफिट में खून बह रहा पैर के साथ बैठी हुई दिखाई दे रही थी, जबकि उनकी टीम घाव को ठीक करने में उनकी मदद कर रही है। इस पोस्ट को सनी ने अपनी इंस्टाग्राम पर शेयर किया था।