1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Ghum Hai Kisi Ke Pyar Mein: सई को मंदिर में देख पाखी के छूटे पसीने, वीनू को पाने के लिए वकील लेकर चव्हाण हाउस पहुंची असली मां

Ghum Hai Kisi Ke Pyar Mein: सई को मंदिर में देख पाखी के छूटे पसीने, वीनू को पाने के लिए वकील लेकर चव्हाण हाउस पहुंची असली मां

 Written By: Poonam Shukla
 Published : Feb 04, 2023 01:42 pm IST,  Updated : Feb 04, 2023 01:42 pm IST

'गुम है किसी के प्यार में' में जल्द ही देखने को मिलेगा कि मंदिर में सई और सवि को देख पाखी डर जाती है और वीनू को हाथ जोर से पकड़ लेती है।

twitter- India TV Hindi
Ghum Hai Kisi Ke Pyar Mein Image Source : TWITTER

'गुम है किसी के प्यार में' सीरियल में हमे हर दिन ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलते हैं। इसी कारण फैंस के दिलों और टीआरपी की लिस्ट में शो हमेशा उपर रहता है। हाल ही में इस शो में कहानी वीनू के आस-पास चल रही है। वीनू की असली मां सई वीनू को पाने के लिए सारी हदे पार करेगी।

Bigg Boss 16 कंटेस्टेंट शालीन भनोट की एक्स वाइफ Dalljiet Kaur जल्द ही NRI से करेंगी शादी, बच्चे सहित यूके में होगी शिफ्ट

हाल ही के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सई महाशिवरात्री के मौके पर सवि को लेकर मंदिर जाती है। दूसरी ओर चव्हाण परिवार भी वीनू के नाम से पूजा करने के लिए मंदिर जाता है। वहीं मंदिर में सवि को देख वीनू काफी खुश हो जाता है, लेकिन सई और सवि को मंदिर में देख पाखी के पसीने छूट जाते हैं। जैसी ही सई वीनू के पास जाती है उतनी में ही वीनू को पाखी और भवानी पकड़ लेते हैं। मंदिर में ही आश्रम की वार्डन आनंदी भी एक बच्चे के साथ वहां बैठे रहती है। वह बताती है कि किसी ने अपना बच्चा छोड़ दिया है, जिसके बाद एक महिला वो बच्चे को लेकर भागने लगती है, लेकिन विराट उस महिला को पकड़ के पुलिस के हवाले कर देता है। 

Anupamaa: जन्मदिन पार्टी में अनुपमा और अनुज हुए रोमांटिक, अनु की मां निकली बाजारू औरत, माया नहीं बल्कि असली मां की हुई एंट्री

लेकिन सई से ये सब देखा नहीं जाता और वह उस महिला को वो बच्चा लेकर दे देती है और कहती है कि इसके चांस हैं कि यह महिला की उसकी मां है। विराट उस महिला को बोलता है मैं जानता हूं इसे अकेला पालना मुशकिल हैं, लेकिन इस पालने की हिम्मत जुटओं। महिला के जाने के बाद सई विराट को कहती है कि "मां की महानता पर भाषण तो दे दिये, अब मेरा बेटा कब लौटा रहे हो। वही सई चव्हाण हाउस वकील लेकर जाती है और भवानी काकू सई को अंजाम भुगतने की धमकी देती हैं। भवानी सई को धमकी देती हैं कि अब मैं तुझे कोर्ट में ही मिलुंगी, इसपर सई जवाब देती है कि ठीक है मैं आपका इंतजार करूंगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन