सुपरस्टार की इन फोटो को देखकर उनके फैंस जमकर पिता और बेटे की जोड़ी पर अपना प्यार लुटा रहें है।
Image Source : AAMIR KHAN PRODUCTION TWITTERaamir khan
आमिर खान जो अपनी जेनेरेशन के सबसे वर्सेटाइल सुपरस्टार हैं, उन्होंने हाल ही में इंटरनेट पर अपने एक वीडियो से तहलका मचा दिया है। दरअसल, सुपर स्टार अपनी इस लेटेस्ट वीडियो में अपने क्यूट बेटे आजाद के साथ आम के मजे ले रहे हैं।
ऐसे में पिता-बेटे की इस जोड़ी को मैंगो बिंज करते देखा जा सकता है, जिसमें आम की भरी हुई प्लेट देखते ही दोनों हाथों से टूट पड़े। आमिर का यह विजुअल उनके फैन्स को बेहद दिलचस्प लग रहा है, क्योंकि आमिर और आजाद का आम खाता हुआ, यह पल कैंडिड है।
इस वीडियो को सोशल मीडिय पर पोस्ट करते हुआ आमिर खान प्रोडक्शंस ने कैप्शन में लिखा है, " क्या आपने भी तक अपने परिवार के साथ कुछ इस तरह से आम का लुत्फ उठाया है?'
सुपरस्टार की इन फोटो को देखकर उनके फैंस जमकर पिता और बेटे की जोड़ी पर अपना प्यार लुटा रहें है। वर्कफ्रंट की बात करें तो लंबे समय से आमिर खान बड़े पर्दे से दूर हैं, लेकिन जल्द ही वो लाल सिंह चड्ढा के साथ कमबैत करेंगे।