1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणबीर-आलिया की शादी: रणबीर ने ब्राइड्समेड्स को 12 लाख रुपये देने का किया वादा! जानें क्या है माजरा

रणबीर-आलिया की शादी: रणबीर ने ब्राइड्समेड्स को 12 लाख रुपये देने का किया वादा! जानें क्या है माजरा

 Published : Apr 20, 2022 06:49 am IST,  Updated : Apr 20, 2022 06:49 am IST

करीब पांच साल तक डेटिंग करने के बाद आलिया और रणबीर ने 14 अप्रैल को शादी कर ली।

Ranbir-Alia wedding- India TV Hindi
Ranbir-Alia wedding Image Source : INST/TANYA.SG

बॉलीवुड स्टार कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इंटरनेट पर एक फोटो के जरिए 'तमाशा' के एक्टर रणबीर कपूर ने ब्राइड्समेड्स को 12 लाख रुपये देने का वादा किया है।

दरअसल, आलिया भट्ट की करीबी दोस्त तान्या साहा गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम पर रणबीर-आलिया की शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की। इन तस्वीरों में, रणबीर ब्राइड्समेड्स से घिरे हुए नजर आ रहे हैं। उनके हाथ में एक नोट है, जिसमें लिखा है, मैं रणबीर.. आलिया का पति, सभी ब्राइड्समेड्स को 12 लाख देने का वादा करता हूं।

दरअसल, तस्वीरों में रणबीर अपनी सालियों और ब्राइड्समेड्स के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

तान्या ने शादी की कई और तस्वीरें भी शेयर की, जिसमें वो शादी का जश्न मनाती हुई नजर आ रही हैं। करीब पांच साल तक डेटिंग करने के बाद आलिया और रणबीर ने 14 अप्रैल को शादी कर ली। उनकी प्रेम कहानी 'ब्रह्मास्त्र' के सेट पर शुरू हुई। ये फिल्म 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन