1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'थप्पड़ मारने वाले थे', जब आमिर खान पर ट्विंकल खन्ना ने लगाया आरोप, सुनकर चौंक गए थे मिस्टर परफेक्शनिस्ट

'थप्पड़ मारने वाले थे', जब आमिर खान पर ट्विंकल खन्ना ने लगाया आरोप, सुनकर चौंक गए थे मिस्टर परफेक्शनिस्ट

आमिर खान और ट्विंकल खन्ना ने 'मेला' फिल्म में साथ काम किया था, जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान का किस्सा शेयर करते हुए ट्विंकल ने बताया था कि सेट पर आमिर उन्हें थप्पड़ मारने वाले थे।

aamir khan- India TV Hindi
Image Source : YOUTUBE/B4U MULTIPLEX आमिर खान, ट्विंकल खन्ना।

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना बॉलीवुड के सबसे चर्चित और चहेते कपल्स में से एक हैं। दोनों ने कुछ साल एक-दूसरे को डेट करेन के बाद 2001 में शादी कर ली और अब दो बच्चों आरव और नितारा के पेरेंट्स हैं। ट्विंकल खन्ना, अक्षय को लेकर इतनी दीवानी थीं कि एक बार उनकी वजह से थप्पड़ खाते-खाते बच गई थीं। मामला 2000 में आई फिल्म 'मेला' के सेट का है, जहां अक्षय के बारे में सोचने की वजह से आमिर खान उन्हें लगभग थप्पड़ मारने वाले थे। ट्विंकल खन्ना ने खुद ही इस बात का खुलासा किया था।

जब ट्विंकल को थप्पड़ मारने वाले थे आमिर खान

ट्विंकल खन्ना ने 2015 में अपनी किताब 'मिसेज फनीबोन्स' के लॉन्च के दौरान मेला से जुड़ा किस्सा साझा किया था। अपनी बुक लॉन्च में करण जौहर और आमिर खान भी शामिल हुए थे, जहां करण ने आमिर से पूछा, 'उनके (ट्विंकल खन्ना) साथ काम करने का आपका अनुभव कैसा रहा? क्या आपको कभी लगा कि वह अच्छी एक्ट्रेस हैं?" आमिर जवाब दे पाते, इससे पहले ही ट्विंकल कहती हैं, "नहीं, नहीं। एक बार आमिर मुझसे पूछते हैं, तुम क्या कर रही हो? तुम ऐसा बर्ताव क्यों कर रही हो? तुम काम पर ध्यान क्यो नहीं दे रही?' मैंने जवाब में कहा, 'मैं अक्षय के बारे में सोच रही हूं।' ये सुनकर उन्होंने मुझे लगभग थप्पड़ ही मार दिया था। हम तब कहीं बाहर शूटिंग कर रहे थे।'

चौंक गए थे आमिर खान

ट्विंकल की बात सुनकर आमिर खान हैरान होकर बोले, 'क्या मैंने ऐसा किया? नहीं।' ट्विंकल ने जवाब में कहा, 'हां।' इस पर आमिर कहते हैं, 'मैंने तो ऐसा रिएक्शन नहीं दिया होगा।' ट्विंकल ने जवाब में कहा, 'हां, आपने बस मुंह बनाया था।' आमिर बात बढ़ाते हुए कहते हैं, 'मुझे वह अच्छी लगीं। हम सबमें अलग-अलग खासियत होती है, मेरा यही मतलब है। और रही बात ट्विंकल की तो वह कुछ कमाल की चीजों में माहिर हैं, जैसे लोगों की बेइज़्ज़ती करना। इस मामले में वह एक्सपर्ट हैं। मैं जब से ट्विंकल को जानता हूं, वह तब से लगातार मेरी बेइज्जती करती आई हैं।'

डायरेक्टर ने नहीं सुनी बात तो रोने लगे आमिर

ट्विंकल ने इस फिल्म से जुड़ा एक और किस्सा शेयर करते हुए कहा- 'डायरेक्टर को आमिर ने कुछ सुझाव दिया, लेकिन डायरेक्टर ने उनकी बात मानने से इनकार कर दिया। इस पर उन्होंने चट्टान के पीछे जाकर रोना शुरू कर दिया। वह अपना शॉट समझाने के लिए डॉक्टर के पास गए थे, लेकिन उन्होंने बात नहीं सुनी। आमिर अनपे काम को लेकर बहुत सीरियस रहते हैं, इसलिए जब डायरेक्टर ने उनकी बात नहीं मानी तो उन्हें बहुत बुरा लगा। मैंने उन्हें चट्टान के पीछे बैठकर रोते देखा था।'

ये भी पढ़ेंः 74 कोड़े और देश छोड़ने की मनाही, मुश्किल में ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी, स्लीवलेस ड्रेस पहनने पर हुआ बवाल
लिमिट भूले 84 साल के डायरेक्टर के राघवेंद्र राव! एक्ट्रेस की बांह पकड़कर खींचा, वीडियो देखकर तिलमिलाए लोग

Latest Bollywood News