1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लिमिट भूले 84 साल के डायरेक्टर के राघवेंद्र राव! एक्ट्रेस की बांह पकड़कर खींचा, वीडियो देखकर तिलमिलाए लोग

लिमिट भूले 84 साल के डायरेक्टर के राघवेंद्र राव! एक्ट्रेस की बांह पकड़कर खींचा, वीडियो देखकर तिलमिलाए लोग

 Written By: Priya Shukla
 Published : Jun 20, 2026 08:01 am IST,  Updated : Jun 20, 2026 08:01 am IST

मशहूर फिल्ममेकर के राघवेंद्र राव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर वह ट्रोल्स से घिर चुके हैं। इस वीडियो में फिल्ममेकर एक्ट्रेस कृति शेट्टी और कीर्ति सुरेश के हाथ पकड़कर उन्हें अपनी तरफ खींचते नजर आ रहे हैं।

keerthy suresh- India TV Hindi
चर्चा में दिग्गज फिल्ममेकर का वीडियो। Image Source : X/@ACTRESS_G0AT

डायरेक्टर अनिल रविपुडी इन दिनों अपमकिंग फिल्म 'वेंकी अनिल 5' को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में इस फिल्म की मुहूर्त शूट सेरेमनी आयोजित की गई, जिसमें फिल्म के कलाकारों के साथ ही कई चर्चित और मशहूर सेलिब्रिटी पहुंचे थे। इसी इवेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक सीनियर फिल्ममेकर के. राघवेंद्र राव के बिहेवियर को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। वायरल वीडियो में 84 साल के के. राघवेंद्र राव एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश और कृति शेट्टी की बांह पकड़कर उन्हें अपने पास खींचते नजर आ रहे हैं। डायरेक्टर का अभिनेत्रियों के प्रति ये व्यवहार देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं और इसे अनुचित बता रहे हैं।

अनिल रविपुडी की अपकमिंग फिल्म का मुहूर्त शूट

दरअसल, गुरुवार को हैदराबाद में 'वेंकी अनिल 5' का पारंपरिक मुहूर्त समारोह रखा गया। डायरेक्टर अनिल रविपुडी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में इस फिल्म में वेंकटेश दग्गुबाती, नंदमुरी कल्याणराम, कीर्ति सुरेश और कृति शेट्टी लीड रोल में नजर आएंगे। प्रोड्यूसर अल्लू अरविंद ने समारोह का पहला क्लैप दिया और उनके साथ सुरेश बाबू, दिल राजू और तेलुगु इंडस्ट्री के अन्य कई सेलिब्रिटी भी इस इवेंट का हिस्सा बने। इस इवेंट में साउथ सिनेमा के दिग्गज फिल्मेकर के राघवेंद्र राव भी पहुंचे थे। इसी इवेंट के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें से एक की काफी चर्चा हो रही है।

84 साल के फिल्ममेकर भूले अपनी लिमिट!

वायरल हो रहे वीडियो में दिग्गज फिल्ममेकर के राघवेंद्र राव एक्टर्स के लिए पोजिशन तय करते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान वह पहले कीर्ति सुरेश का हाथ पकड़कर उन्हें अपनी ओर खींचते हैं और इसके बाद कृति शेट्टी के साथ भी कुछ ऐसा ही करते दिखते हैं। दोनों एक्ट्रेस को गाइड करते हुए वह उन्हें उनकी बांहें पकड़कर अपनी तरफ खींचते हैं और वेंकटेश और कल्याणराम को बताते हैं कि उन्हें सीन के लिए कंधों पर कैसे हाथ रखना है। इस वीडियो के वायरल होते ही के राघवेंद्र राव ट्रोल्स के निशाने पर आ गए हैं। कई ने उनकी आलोचना करते हुए कहा कि वह अपनी लिमिट भूल बैठे हैं।

ट्रोल्स के निशाने पर के राघवेंद्र राव

सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद के राघवेंद्र राव की जमकर आलोचना हो रही है। कई ने उन पर अभिनेत्रियों की इजाजत के बिना उन्हें छूने के आरोप लगाए तो कई ने उनका बचाव भी किया। एक ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- 'ये बूढ़ा आदमी हमेशा लड़कियों को छूने की कोशिश क्यों करता है?' एक अन्य ने लिखा-  'उन्हें अपनी लिमिट्स पता होनी चाहिए, वो अभिनेत्रियां उनकी प्रॉपर्टी नहीं हैं।' एक और लिखता है- 'इस आदमी को उन महिलाओं को ऐसे छूने का अधिकार किसने दिया।' वहीं कुछ ने निर्देशक का बचाव करते हुए लिखा कि एक डारेक्टर होने के नाते वह सिर्फ उन्हें पोजिशन बता रहे थे।

निहारिका कोनिडेला से जुड़े विवाद की चर्चा

इस वीडियो के वायरल होते ही निहारिका कोनिडेला से जुड़ा पुराना विवाद भी चर्चा में आ गया है। दरअसल, कुछ महीने पहले के राघवेंद्र राव का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह निहारिका कोनिडेला की कमर पकड़ते नजर आए थे। इस पर निहारिका अनकम्फर्टेबल दिखीं और उन्होंने फिल्ममेकर का हाथ अपनी कमर से हटा दिया और फिर उनके पीछे जाकर पोज देने लगीं।

ये भी पढ़ेंः Cocktail 2 Collection Day 1: पहले दिन छा गई शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', तोड़ा 'कॉकटेल' का रिकॉर्ड, डबल डिजिट में की कमाई

'स्त्री 2' के बाद श्रद्धा कपूर का बड़ा धमाका, लीक हुई 'ईथा' की पहली झलक, लेबर पेन में कराहती दिखीं एक्ट्रेस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन