1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Cocktail 2 Collection Day 1: पहले दिन छा गई शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', तोड़ा 'कॉकटेल' का रिकॉर्ड, डबल डिजिट में की कमाई

Cocktail 2 Collection Day 1: पहले दिन छा गई शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', तोड़ा 'कॉकटेल' का रिकॉर्ड, डबल डिजिट में की कमाई

 Written By: Priya Shukla
 Published : Jun 20, 2026 06:59 am IST,  Updated : Jun 20, 2026 06:59 am IST

शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'कॉकटेल 2' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और पहले ही दिन फिल्म ने कमाई के मामले में झंडे गाड़ दिए हैं। फिल्म की पहले दिन की कमाई और ऑक्यूपेंसी कैसी रही, चलिए जानते हैं।

cocktail 2- India TV Hindi
'कॉकटेल 2' डे 1 कलेक्शन। Image Source : INSTAGRAM/@SHAHIDKAPOOR

शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'कॉकटेल 2' इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक रही है, जो अब सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म के ट्रेलर और गानों के दर्शकों के बीच धूम मचाने के बाद 19 जून को इस रोमांटिक ड्रामा ने सिनेमाघरों में दस्तक दी। फिल्म के गाने पहले ही हिट हो चुके हैं, जिसके चलते इसे लेकर लगातार बज बना हुआ था और अब रिलीज के बाद फिल्म को भी दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। यह फ़िल्म 'मैं वापस आऊंगा', 'गवर्नर' और 'भारत भाग्य विधाता' की रिलीज  के एक हफ्ते के अंदर ही रिलीज हुई है; फिर भी इसे अच्छी ओपनिंग मिली है। तो चलिए 'कॉकटेल 2' की पहले दिन की कमाई पर नजर डालते हैं।

कॉकटेल 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

कॉकटेल 2 ने एडवांस बुकिंग में भी दम-खम दिखाया था और अब रिलीज के बाद इसे दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क द्वारा जारी आंकड़ों पर नजर डालें तो शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर इस फिल्म ने पहले दिन डबल डिजिट में कमाई की है। होमी अदजानिया की डायरेक्ट की हुई इस फिल्म को भारत में 10,835 शो में दिखाया गया और पहले दिन बॉक्स ऑफ़िस पर इसने 13.50 करोड़ रुपये की नेट कमाई की, जबकि भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 16.20 करोड़ रुपये है। विदेशों में, शाहिद कपूर स्टारर फिल्म ने 4 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है और इसी के साथ 'कॉकटेल 2' का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 20.20 करोड़ रुपये हो गया है और इसी के साथ ये फिल्म कमाई के मामले में 2012 में आई 'कॉकटेल' से आगे निकल गई है, जिसने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 10.95 करोड़ का कलेक्शन किया था।

कॉकटेल 2 की ऑक्यूपेंसी

फिल्म की ऑक्यूपेंसी पर नजर डाली जाए तो पहले दिन 'कॉकटेल 2' की कुल ऑक्यूपेंसी 24.57 प्रतिशत रही है। वहीं वीकेंड पर इसके कलेक्शन के बढ़ने की उम्मीद जताई है और सोमवार को फिल्म का प्रदर्शन ही बॉक्स ऑफिस पर इसके भविष्य का संकेत देगा। हालांकि, शाहिद, रश्मिका और कृति की फिल्म के आगे फिलहाल कोई बड़ी फिल्म नहीं है, जिसका इसे फायदा जरूर मिल सकता है।

'कॉकटेल 2' 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई

'कॉकटेल 2' 19 जून यानी इसी शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, जिसमें कृति सेनन, शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिकाओं में हैं। होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी यह फिल्म, दीपिका पादुकोण, सैफ अली खान और डायना पेंटी स्टारर 'कॉकटेल' का सीक्वल है, जो 14 साल बाद रिलीज हुई है। फिल्म में टीकू तल्सानिया भी अहम भूमिका में हैं और पुलकित सम्राट का कैमियो भी है। 'कॉकटेल 2' के साथ ही साउथ स्टार सामंथा रूथ प्रभु की फिल्म 'मा इंटी बंगारम' ने भी सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है।

ये भी पढ़ेंः सामंथा रुथ की 'मा इंटी बंगारम' करेगी शानदार शुरुआत? पहले दिन की बॉक्स ऑफिस कमाई पर सबकी नजर

'स्त्री 2' के बाद श्रद्धा कपूर का बड़ा धमाका, लीक हुई 'ईथा' की पहली झलक, लेबर पेन में कराहती दिखीं एक्ट्रेस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन