1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सामंथा रुथ की 'मा इंटी बंगारम' करेगी शानदार शुरुआत? पहले दिन की बॉक्स ऑफिस कमाई पर सबकी नजर

सामंथा रुथ की 'मा इंटी बंगारम' करेगी शानदार शुरुआत? पहले दिन की बॉक्स ऑफिस कमाई पर सबकी नजर

 Published : Jun 19, 2026 11:58 pm IST,  Updated : Jun 20, 2026 12:09 am IST

सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म 'मा इंटी बंगारम' को क्रिटिक्स और दर्शकों से मिले-जुले रिव्यू मिलने के बावजूद, बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत कर सकती है।

samantha ruth prabhu- India TV Hindi
सामंथा रुथ प्रभु Image Source : INSTAGRAM/@SAMANTHARUTHPRABHUOFFL

सामंथा रुथ प्रभु ने अपनी नई फिल्म 'मा इंटी बंगारम' से बड़े पर्दे पर तहलका मचा दिया हैं, जो रिलीज के बाद से सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा में है। एक्ट्रेस के फैंस उनकी नई फिल्म 'मा इंटी बंगारम' की रिलीज का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, जो 19 जून को आ चुकी है। फिल्म के ट्रेलर और गानों ने रिलीज से पहले ही खूब चर्चा बटोर ली थी। हालांकि, फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से मिले-जुले रिव्यू मिले हैं, लेकिन बज देखते हुए उम्मीद की जा सकती है कि फिल्म अपने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर सकती है।

'मा इंटी बंगारम' पहले दिन कर सकती है अच्छी कमाई

साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ की 'मा इंटी बंगारम' मिले-जुले रिव्यू के बावजूद, बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत करने की ओर बढ़ रही है। शुरुआती अनुमानों के अनुसार उम्मीद है कि फिल्म भारत में बॉक्स ऑफिस पर लगभग 4-5 करोड़ रुपये की कमाई करेगी, जो एक अच्छी रकम होगी। हालांकि, अगर देर रात के शो में दर्शकों की संख्या बेहतर रहती है तो कलेक्शन और भी ज्यादा हो सकता है।

'मा इन्टी बंगारम' का बॉक्स ऑफिस अपडेट

रिपोर्ट्स के अनुसार 'मा इंटी बंगारम' का बजट 25-30 करोड़ रुपये है। इसलिए 4-5 करोड़ रुपये की ओपनिंग एक अच्छा आंकड़ा है। हालांकि, पहले वीकेंड में अच्छी कमाई करने के लिए फिल्म को शनिवार और रविवार को बॉक्स ऑफिस पर बढ़त दिखानी होगी। ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के अनुसार 'मां इंटी बंगारम' भारत में अपनी ओपनिंग डे पर 4.20 से 6 करोड़ तक की कमाई कर सकती है। फिल्म ने 2038 शो में 36% ऑक्यूपेंसी दर्ज की।

क्या यशोदा का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी 'मा इंटी बंगारम'

'मा इंटी बंगारम' की पहले दिन की कमाई अगर उम्मीद से ज्यादा रही तो इसका मतलब है कि नंदिनी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने सामंथा की पिछली सबसे बड़ी सोलो ओपनर फिल्म 'यशोदा' के पहले दिन की कमाई का रिकॉर्ड तोड़ सकती है। 2022 में आई डिस्टोपियन थ्रिलर 'यशोदा' ने भारत में अपने पहले दिन 3.06 करोड़ नेट कमाए थे।

ये भी पढ़ें-

कबड्डी चैंपियन बना अपराधी, 'लिंगम' में दिखेगा कथिर का रौद्र रूप, सीरीज का हर एपिसोड है थ्रिल-सस्पेंस भरपूर

बवाल के बाद समय रैना का धांसू कमबैक, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' कॉमेडी-टैलेंट से होगा भरपूर, नेटफ्लिक्स-यूट्यूब पर एक साथ होगा स्ट्रीम

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन