A
Hindi News मनोरंजन बॉलीवुड अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने के बाद मिलने पहुंचे आमिर खान, साथ में उड़ाई पतंग, Video वायरल

अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने के बाद मिलने पहुंचे आमिर खान, साथ में उड़ाई पतंग, Video वायरल

अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने के बाद बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान उनसे मिलने पहुंचे। सिंगर अरिजीत और आमिर ने साथ में पतंग भी उड़ाई। सोशल मीडिया पर दोनों का ये वीडियो तेजी ये वायरल हो रहा है।

AAMIR KHAN- India TV Hindi Image Source : INSTAGRAM/@VIRALBHAYANI अरिजीत सिंह और आमिर खान

मुर्शिदाबाद: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान सोमवार को अरिजीत सिंह के मुर्शिदाबाद स्थित जियागंज घर पहुंचे। आमिर और अरिजीत की इस मुलाकात ने पूरे शहर में चर्चा बटोरी। 02 जनवरी, 2026 की दोपहर आमिर खान एक अलग ही रूप में नजर आए, जिसने लोगों का खास ध्यान खींचा। दोनों सोशल मीडिया पर इसलिए भी चर्चा में हैं क्योंकि प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने के बाद अरिजीत सिंह से सबसे पहले आमिर खान मुलाकात करने पहुंचे।

आमिर खान–अरिजीत सिंह की खास मुलाकात

सोमवार दोपहर आमिर खान ने जियागंज में शिवतला घाट के पास स्थित अरिजीत सिंह के स्टूडियो और उतरन में घर की छत पर पतंग उड़ाई। आमिर खान ने करीब आधे घंटे तक जियागंज के आसमान में पतंग उड़ाई। आमिर खान की एक झलक पाने के लिए लोगों की भीड़ लगी हुई थी। हाल ही में अरिजीत सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था कि वह प्लेबैक और नहीं करेंगे। इसके बाद ही आमिर खान अरिजीत के घर पर पहुंच गए, जिसे लेकर वे सुर्खियां बटोर रहे हैं।

आमिर खान और अरिजीत सिंह क्यों मिले

क्या आमिर किसी नए प्रोजेक्ट के लिए अरिजीत से मिले? क्या दोनों मिलकर कुछ नया करने वाले हैं? कयास लगने शुरू हो गए हैं। हालांकि, आमिर या अरिजीत में से किसी ने भी इस बारे में ऑफिशियली कुछ भी अनाउंस नहीं किया है, लेकिन आज दोपहर जैसे ही आमिर खान के आने की खबर फैली तो अरिजीत के घर के आसपास उत्सुक लोग जमा हो गए। आमिर खान कार से उतरे, हाथ उठाया और वहां मौजूद भीड़ को संबोधित करते हुए अरिजीत के घर में घुस गए।

अरिजीत सिंह ने क्यों छोड़ी प्लेबैक सिंगिंग

अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग को अलविदा कह दिया है और तब से उनके फैंस भावुक हैं। इस साल अरिजीत सिंह के पास कई प्रोजेक्ट्स लाइनअप में थे, लेकिन अब वे कोई नया प्रोजेक्ट साइन नहीं कर रहे हैं। इस बात का ऑफिशियल ऐलान उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए से खुद किया है। अरिजीत ने प्लेबैक सिंगिंग करियर खत्म करने का कारण बताया और लिखा, 'इसके पीछे कोई एक कारण नहीं है, कई कारण हैं और मैं काफी लंबे समय से यह करने की कोशिश कर रहा था। एक कारण तो सरल है- मैं जल्दी बोर हो जाता हूं... इसलिए मैं स्टेज पर वही गाने अलग-अलग अरेंजमेंट्स में परफॉर्म करता हूं तो बात ये है कि मुझे बोरियत हो गई। मुझे कुछ दूसरा म्यूजिक करने की जरूरत है ताकि जी सकूं। एक और कारण ये है कि मैं किसी नए सिंगर को उभरते हुए देखकर असली मोटिवेशन पाना चाहता हूं।'

बाइलाइन- कौशिक अधिकारी

ये भी पढ़ें-

The 50: वंशज सिंह ने लीक की प्रिंस नरूला की टीम चैट, एविक्शन के बाद करण पटेल पर साधा निशाना

महीनों तक डिप्रेशन में थी ये हसीना, बिग बॉस से बाहर आते ही ऐसा हो गया था हाल, लेनी पड़ी थेरेपी

Latest Bollywood News