बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कई इनसाइडर और आउटसाइडर लड़के को अपना हुनर दिखाने का मौका मिला। इनमें से कई स्टार बने तो कुछ दर्शकों का दिल जीतने में असफल हो गए। लेकिन, इस तस्वीर में धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन के साथ दिख रहे ये एक्टर अंग्रेजों के जमाने के 'जेलर' बन मशहूर हुए थे। वह अपनी पहली ही फिल्म से रातों-रात स्टार बन गए थे। इस एक्टर ने बॉलीवुड के कई सुपरस्टार्स के साथ काम किया है। न सिर्फ काम किया है, बल्कि उनके साथ ब्लॉकबस्टर फिल्मों में यादगार किरदार भी निभाए। वह ऑफ स्क्रीन अक्षय कुमार और जया बच्चन संग बहुत अच्छी बॉन्ड भी शेयर करते थे। वे किसी फिल्मी घराने से नहीं थे। इस बॉलीवुड एक्टर को कभी छोटे कद और लुक के कारण रिजेक्ट कर दिया गया था, जिनका दिवाली, 20 अक्टूबर को निधन हो गया।
अंग्रेजों के जमाने के 'जेलर' असरानी कौन हैं?
यह एक्टर का जन्म 1 जनवरी, 1941 को जयपुर में हुआ था। इसके बाद उन्होंने जयपुर के सेंट जेवियर्स स्कूल से पढ़ाई की थी और फिर राजस्थान कॉलेज से ग्रैजुएशन भी किया था। साल 1967 में फिल्म 'हरे कांच की चूड़ियां' से असरानी ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। असरानी ने FTII से एक्टिंग में डिग्री हासिल की थी। हम बात कर रहे दिग्गज अभिनेता गोवर्धन असरानी की, जिनका 20 अक्टूबर, 2025 को निधन हुआ। असरानी एक किसी फिल्मी बैकग्राउंड से नहीं थे। फिल्मी बैकग्राउंड से न होने की वजह से असरानी को फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री करने के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ा। लेकिन, उनके लिए फिल्मी दुनिया में एंट्री करना बहुत मुश्किल था क्योंकि अपनी हाइट और लुक की वजह से असरानी को कई बार रिजेक्शन का सामना करना पड़ा। एक्टर होने के साथ ही वह एक राजनेता भी थे। उन्होंने साल 2004 में कांग्रेस पार्टी में शामिल होने का फैसला किया था।
एक फिल्म ने बना दिया स्टार
असरानी ने अपने करियर में तकरीबन 300 से अधिक हिंदी व गुजरती फिल्में की। उन्होंने अपने पांच दशक के करियर में कई सुपरस्टार के साथ काम किया। असरानी ने काफी स्ट्रगल के बाद जया भादुड़ी स्टारर फिल्म 'गुड्डी' से डेब्यू किया। फिल्म में उनका काम सबी को बहुत पसंद आया था। फिल्म हिट रही और असरानी को भी कई फिल्मों के ऑफर मिलने लगे, लेकिन इसके बाद भी उनका स्ट्रगल खत्म नहीं हुआ। कोमल नाहटा के शो में असरानी ने खुलासा किया था कि लोग उनको कमर्शियल एक्टर नहीं समझते थे। उन्होंने कहा था, 'गुलजार साहब ने कहा था न न... मुझे वो कमर्शियल एक्टर नहीं समझते थे... बोले कुछ अजीब सा चेहरा छोटी हाइट है।' उन्होंने आगे बताया कि वह डायरेक्टर एलवी प्रसाद से भी मिले और उन्होंने कहा था कि असरानी विलेन और न हीरो नहीं लगते तो कैसा रोल दिया जाए। बॉलीवुड में रिजेक्शन के बाद असरानी ने साउथ का रूख किया। यहां उनके टैलेंट को सराहा गया और उन्होंने साउथ में कई डायरेक्टर्स की फिल्मों में काम किया। बाद में असरानी को अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की सुपरहिट फिल्म 'शोले' में जेलर का रोल कर नेम-फेम मिला।
ये भी पढे़ं-
असरानी ने FTII से हासिल की डिग्री, फिर भी नहीं मिला काम, इंदिरा गांधी ने की मदद, जया बच्चन संग शेयर की थी स्क्रीन
पढ़ाई छोड़ बने थे जूनियर आर्टिस्ट, भाई संग काम कर चुकी हीरोइन से की शादी, फिल्मी स्टाइल में भरी थी मांग
Latest Bollywood News