A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लाल किला धमाके में दोस्त की मौत से सदमे में एक्ट्रेस, फूट पड़ा दर्द – 'एक हफ्ता ही तो हुआ था…'

लाल किला धमाके में दोस्त की मौत से सदमे में एक्ट्रेस, फूट पड़ा दर्द – 'एक हफ्ता ही तो हुआ था…'

दिल्ली के लाल किले के पास हुए दुखद कार ब्लास्ट के बाद, एक्ट्रेस पायल घोष ने बताया कि इस भयानक घटना के पीड़ितों में उनकी स्कूल की दोस्त भी शामिल थी।

actress Payal Ghosh- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@IAMPAYALGHOSH दोस्त की मौत से सदमे में एक्ट्रेस

एक्ट्रेस पायल घोष ने अपनी करीबी स्कूल दोस्त सुनीता मिश्रा को खो दिया, जिनकी 10 नवंबर को दिल्ली लाल किले में हुए ब्लास्ट में दुखद मौत हो गई। यह धमाका लाल किले के पास सुभाष मार्ग ट्रैफिक सिग्नल के पास एक हुंडई i20 में हुआ था, जिसमें 12 लोगों की जान चली गई और कई अन्य घायल हो गए। पायल, जो अभी तक अपनी दोस्त की मौत के सदमे में हैं। एक्ट्रेस बताया कि उन्होंने एक हफ्ते पहले ही सुनीता से बात की थी और इस दुखद खबर पर यकीन नहीं हो रहा और अपना दुख जताया।

दिल्ली ब्लास्ट में दोस्त की मौत से टूटीं एक्ट्रेस

बॉलीवुड बबल से बात करते हुए पायल ने कहा, 'मुझे अभी भी यकीन नहीं हो रहा कि वह अब नहीं रहीं... हमने एक हफ्ते पहले ही बात की थी। वह अपनी जिंदगी में बहुत खुश रहने वाली लड़की थीं। हमेशा मुस्कुराती रहती थीं, हमेशा पॉजिटिविटी फैलाती थीं। यह यकीन नहीं होता कि इतनी अच्छी लड़की इतने बुरे तरीके से चली गई।'

पायल घोष बोलीं- सुनीता मिश्रा परिवार थीं

एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'वह सिर्फ एक दोस्त नहीं थीं, वह परिवार थीं। हम साथ बड़े हुए, सपने, हंसी और संघर्ष शेयर किया। उन्हें इस तरह खोना... मेरे पास शब्द नहीं है, ये दुख जाहिर करने के लिए।' पायल ने लोगों से पीड़ितों के परिवारों के साथ एकजुटता दिखाने की अपील की। वहीं, दिल्ली सरकार ने दिल्ली ब्लास्ट पीड़ितों के परिवारों को 10L एक्स ग्रेशिया देने की घोषणा की।

दिल्ली ब्लास्ट की चल रही जांच

11 नवंबर, मंगलवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जानलेवा लाल किले में हुए कार ब्लास्ट के पीड़ितों के परिवारों के लिए एक्स ग्रेशिया देने की घोषणा की। साथ ही उन लोगों के लिए 5 लाख रुपये दिए, जो हमेशा के लिए विकलांग हो गए हैं और जो गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सीएम रेखा गुप्ता ने X पर एक पोस्ट में कहा, 'मुश्किल की इस घड़ी में दिल्ली सरकार उन सभी परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती है, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है और जो इस घटना में घायल हुए हैं।' डॉ उमर मोहम्मद पर सोमवार शाम को लाल किले के पास हुए सफेद हुंडई i20 में धमाका करने वाले सुसाइड बॉम्बर होने का शक है।

ये भी पढे़ं-

बिपाशा बसु की बहन विजयता हुई साइबर ठगी का शिकार, मुंबई पुलिस ने दर्ज किया केस

धर्मेंद्र का जिगरी यार, जिनके आखिरी पलों तक जारी रही ही-मैन की दोस्ती, KKK से था दोनों का खास कनेक्शन

Latest Bollywood News