1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बिपाशा बसु की बहन विजयता हुई साइबर ठगी का शिकार, मुंबई पुलिस ने दर्ज किया केस

बिपाशा बसु की बहन विजयता हुई साइबर ठगी का शिकार, मुंबई पुलिस ने दर्ज किया केस

 Reported By: Saket Rai, Edited By: Himanshi Tiwari
 Published : Nov 11, 2025 08:56 pm IST,  Updated : Nov 11, 2025 08:56 pm IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु की बहन विजयेता बसु साइबर फ्रॉड का शिकार हो गई हैं। ठगों ने उन्हें एक फर्जी पार्सल डिलीवरी मैसेज भेजकर करीब 1.8 लाख रुपये का नुकसान पहुंचाया।

Bipasha basu- India TV Hindi
बिपाशा बसु Image Source : INSTAGRAM/@BIPASHABASU

बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु की बहन विजयेता बसु के साथ धोखाधड़ी की  एक साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो गई हैं। स्कैमर्स ने उन्हें एक फर्जी पार्सल डिलीवरी मैसेज भेजकर ठग लिया। इस धोखाधड़ी में विजयेता के खाते से करीब 1.8 लाख रुपये उड़ा लिए गए। ठगों ने इस पैसे से फ्रांस में एक होटल बुकिंग भी कर डाली। फिलहाल मामला साइबर सेल में दर्ज कर लिया गया है और पुलिस जांच में जुटी हुई है। उसका इस्तेमाल फ्रांस के हयात रीजेंसी होटल में ठहरने के लिए बुकिंग करने के लिए किया और 1.8 लाख चुरा लिए।

बिपाशा बसु की बहन साइबर ठगी का शिकार

मुंबई के एन.एम. जोशी मार्ग पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस FIR के मुताबिक, 27 सितंबर को विजयेता को मोबाइल नंबर 9233962194 से एक मैसेज मिला, जिसमें लिखा था, 'आपका पार्सल दूसरी बार डिलीवर करने की कोशिश की गई है, कृपया अपनी जानकारी की पुष्टि करें, वरना आपका सामान वापस कर दिया जाएगा।' इस मैसेज में एक लिंक भी था (https://deliveryin.com/in।), जिसकी वजह से वह इस ठगी का शिकार हो गईं।

विजयता ने दर्ज किया केस

विजयता ने पार्सल डिलीवरी समझकर उस लिंक पर क्लिक किया और डिलीवरी चार्ज के नाम पर अपने ICICI Bank क्रेडिट कार्ड की डिटेल्स भर दीं। कुछ देर बाद उन्हें बैंक से मैसेज मिला कि उनके कार्ड से EUR 1,730.76 (लगभग 1.79 लाख) की ट्रांजैक्शन हुई है, जो फ्रांस के Hyatt Regency होटल में खर्च हुई। ठगी के बारे में पता चलते ही विजयता ने तुरंत अपना कार्ड ब्लॉक कराया और साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज की। इसके बाद उन्होंने 2 नवंबर 2025 को पुलिस स्टेशन जाकर विस्तृत FIR दर्ज कराई। पुलिस ने मामला माहिती तंत्रज्ञान कायदा (IT Act) की धारा 66(C) और 66(D) के तहत दर्ज किया है। विजयता बसु पेशे से मार्केटिंग मैनेजर हैं।

ये भी पढे़ं-

पद्म भूषण ही नहीं धर्मेंद्र को मिले ये अवॉर्ड, कभी 200 रुपये में करते थे गुजारा, फिर ऐसे चमकी सुपरस्टार की किस्मत

इन हॉरर फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर होगा धमाका, ये मोस्ट अवेटेड मूवी भी है शामिल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन