1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एपी ढिल्लों के बाद इस सिंगर ने मचाई धूम, पुणे से दिल्ली तक में सजी 'बिस्मिल की महफिल', उमड़ा सूफी फैंस का हुजूम

एपी ढिल्लों के बाद इस सिंगर ने मचाई धूम, पुणे से दिल्ली तक में सजी 'बिस्मिल की महफिल', उमड़ा सूफी फैंस का हुजूम

हर तरफ इन दिनों म्यूजिक कॉन्सर्ट्स की धूम है। पिछले दिनों सोनू निगम से लेकर एपी ढिल्लों तक ने अपने म्यूजिक कॉन्सर्ट्स से धूम मचाई और अब सूफी संगीत के साथ बिस्मिल अपनी महफिल सजाने के लिए तैयार हैं।

bismil- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@BISMIL.LIVE बिस्मिल।

पिछले दिनों एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट की हर तरफ चर्चा रही। ढिल्लों का कॉन्सर्ट कई वजहों से सुर्खियों में रहा,जिसकी एक वजह बॉलीवुड अभिनेत्री तारा सुतारिया भी रहीं। इससे पहले सोनू निगम और हिमेश रेशमिया जैसे सिंगर्स ने अपने म्यूजिकल टूर से धुआं उड़ाया, जिसमें आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक झूमते नजर आए। इस बीच फेमस सूफी सिंगर बिस्मिल ने भी अपने ऑल इंडिया टूर के साथ इतिहास रच दिया और 2025 का सबसे सफल सूफी संगीत टूर बन गया। बिस्मिल के सूफी म्यूजिकल टूर की शुरुआत पुणे से हुई और दिल्ली में आकर खत्म हुआ, जिसमें भारी संख्या में जनसैलाब उमड़ा।

पुणे से लेकर दिल्ली तक में मची धूम

बिस्मिल, इन दिनों भारत के सबसे लोकप्रिय सूफी सिंगर्स में से हैं, जिन्होंने पिछले दिनों ‘बिस्मिल की महफ़िल इंडिया टूर 2025’ से खूब सुर्खियां बटोरीं। इस शानदार म्यूजिक टूर की शुरुआत पुणे से हुई और दिल्ली में आकर खत्म हुई। और बिस्मिल के कॉन्सर्ट में जिस संख्या में ऑडियंस ने दिलचस्पी दिखाई, उसके साथ ये टूर देश का सबसे सफल सूफी कॉन्सर्ट बन गया है।

बिस्मिल ने किया था टूर का ऐलान

इस टूर की आधिकारिक घोषणा बिस्मिल ने अपने इंस्टाग्राम पेज के माध्यम से की थी, जिसे योर्स इवेंटफुली द्वारा प्रस्तुत और आयोजित किया गया। पुणे से शुरू होकर यह महफिल नासिक, बरेली, सूरत, लखनऊ, कोलकाता, मुंबई, लुधियाना और अहमदाबाद जैसे प्रमुख शहरों तक पहुंची। हर शहर में दर्शकों ने भारी संख्या में पहुंचकर इस कॉन्सर्ट को ऐतिहासिक बना दिया।

बिस्मिल की महफिल ने तोड़े कई रिकॉर्ड

टूर के समापन पर दिल्ली में आयोजित बिस्मिल की महफिल ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। हजारों संगीत प्रेमियों की मौजूदगी में यह आयोजन भारत की सबसे बड़ी और प्रभावशाली सूफी महफिलों में शामिल हो गया। इससे पहले भी बिस्मिल अपने सूफी संगीत को लेकर सुर्खियों में रहे हैं और अपने कॉन्सर्ट्स के लिए लगातार चर्चा में रहे। उनके इस कॉन्सर्ट में कई सेलेब्स ने भी शिरकत की, जिनकी झलक सोशल मीडिया पर भी छाई रही।

ये भी पढ़ेंः KBC 17 के फिनाले में इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, 32 मिनट गाते रहे गाना, बोले- 'कल ये रोशनी...'
'बॉर्डर 2' इवेंट में सनी देओल, वरुण धवन-अहान शेट्टी पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, 'घर कब आओगे' पर जवानों संग झूमे सितारे

Latest Bollywood News