1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कैलाश खेर का गाना सुनकर विदेशी महिला की कोख में बेटा चलाने लगा था पैर, आप की अदालत में सुनाया दिलचस्प किस्सा

कैलाश खेर का गाना सुनकर विदेशी महिला की कोख में बेटा चलाने लगा था पैर, आप की अदालत में सुनाया दिलचस्प किस्सा

आप की अदालत में कैलाश खेर ने एक रोचक किस्सा सुनाया है, जिसमें उन्होंने जीवन और मरण की कहानी साझा की। उन्होंने बताया कि किस तरह एक बच्चा धरती पर आने से पहले उनके गाने पर रिएक्ट करता था।

Kailash Kher- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM कैलाश खेर और रजत शर्मा।

देश के चर्चित टीवी शो 'आप की अदालत' के ताजा एपिसोड में गायक और संगीतकार कैलाश खेर ने शिरकत की। शो के होस्ट रजत शर्मा के बेधड़क सवालों का उन्होंने बड़ी साफगोई और आत्मविश्वास के साथ जवाब दिया। इस खास बातचीत में कैलाश खेर ने अपने संघर्षों से लेकर विवादों तक हर मुद्दे पर खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने अपनी लाइफ के अनुभवों को साझा किया और कई मजेदार और दिलचस्प किस्से साझा किया। इस बातचीत में उन्होंने बताया कि किस तरह उनका गाना बजने पर कोख में पल रहा बच्चा पैर चलाता। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि कैंसर से जूझ रहे शख्स ने उनका गाना सुनते हुए कैसे प्राण त्याग दिए।

पेट में बेटा चलाता था पैर

रजत शर्मा ने कैलाश खेर से सवाल किया, 'यह भी सच है कि एक विदेशी महिला ने आपको कहा कि गर्भ में उसका बेटा आपका गाना सुनकर लातें चलाने लगा। तो वो कौन सा गाना आपने कहा।' कैलाश खेर ने इसका जवाब दिया, 'ये यही हमारा आदियोगी और जय जयकार और ये बम लहरी तो उसने एक फ्लाइट में हम दिल्ली मुंबई से दिल्ली आ रहे थे तो फॉरवर्ड सेक्शन में पीछे से एक लेडी आई और बोलने लगी कि मैं सात सात मंथ की प्रेग्नेंट हूं। सर मुझे बस आपको यही बोलना था कि जब भी हम आपके गाने लगाते हैं, स्पेशली आदियोगी और बम लहरी और जय... जयकारा तो मेरा बालक लातें चलाता है और दर्द होता है लेकिन बहुत सुकून मिलता है।'

मौत से पहले शख्स सुन रहा था कैलाश के गाने

इसी कड़ी में कैलाश खेर ने कहा, 'तो ये वाला एक कॉम्प्लिमेंट बहुत ही निराला था। और ये कॉम्प्लिमेंट साहब मिला तो इसके साथ में एक और अनुभव आपके साथ बताना चाहता हूं कि देखिए गर्भ में तो आने वाली आत्मा का यह अनुभव बताया। पंडित जी एक जाने वाली आत्मा जो प्रयाण कर रहे हैं, देवलोक की तरफ गमन कर रहा है। कोई एक मनुष्य था जिनको कैंसर था। अब जब वो जाने लगे न्यूयॉर्क में तो उन्होंने इशारे में लिखकर बोला कि कैलाश खेर के हमने प्लेलिस्ट बनाई है मेरे आईपैड में लगा दो। अब मैं जा रहा हूं तो एक तरफ आने वाली आत्मा, एक तरफ जाने वाली आत्मा।'

Latest Bollywood News