A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'भूत बंगला' की रिलीज से पहले सास डिंपल कपाड़िया के साथ उज्जैन महाकाल पहुंचे अक्षय कुमार, देश की लिए खास कामना

'भूत बंगला' की रिलीज से पहले सास डिंपल कपाड़िया के साथ उज्जैन महाकाल पहुंचे अक्षय कुमार, देश की लिए खास कामना

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार उज्जैन महाकाल पहुंचे। उन्होंने अपनी सास डिंपल कपाड़िया के साथ मंदिर में दर्शन किए। मंदिर से उनकी झलकियां सामने आई हैं।

akshay kumar dimple kapadia- India TV Hindi
Image Source : ANI अक्षय कुमार और डिंपल कपाड़िया।

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार हाल ही में अपनी सास और दिग्गज अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया के साथ उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। अपनी आगामी फिल्म 'भूत बंगला' की रिलीज से पहले आशीर्वाद लेने के लिए अक्षय ने भगवान शिव और नंदी की विशेष पूजा-अर्चना की। मंदिर की गरिमा को ध्यान में रखते हुए अक्षय ने सफेद कुर्ता-पायजामा पहना था, जो उनकी सादगी और श्रद्धा को दर्शाता है। यह कोई पहली बार नहीं है जब अक्षय यहां आए हों, वह कई बार पहले बाबा महाकाल के दर पर मत्था टेकने आते रहते हैं।

देश के लिए मांगी दुआ

मंदिर परिसर से बाहर निकलते समय मीडिया से बातचीत के दौरान अक्षय कुमार ने अपनी इस यात्रा के अनुभव को साझा किया। उन्होंने बताया कि भगवान के दर्शन करना उनके लिए बहुत सुखद रहा। उन्होंने कहा, 'मैंने पूरे देश की समृद्धि और अपने परिवार की भलाई के लिए प्रार्थना की है। मैंने यही मांगा कि हमारा देश हमेशा उन्नति के पथ पर अग्रसर रहे और दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाए।' उनके इस आध्यात्मिक सफर के वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं, जहां फैंस उनकी धार्मिक आस्था की सराहना कर रहे हैं।

यहां देखें वीडियो

'भूत बंगला' अक्षय की अगली फिल्म

साल 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों की सूची में 'भूत बंगला' का नाम सबसे ऊपर है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच भारी उत्साह की सबसे बड़ी वजह अक्षय कुमार और दिग्गज निर्देशक प्रियदर्शन का पुनर्मिलन है। यह जोड़ी लगभग 14 साल के लंबे अंतराल के बाद किसी प्रोजेक्ट के लिए एक साथ आई है। इससे पहले इस जोड़ी ने 'हेरा फेरी', 'भूल भुलैया' और 'गरम मसाला' जैसी कालजयी कॉमेडी फिल्में दी हैं, जिसने दर्शकों की उम्मीदों को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है।

कब रिलीज होगा ट्रेलर?

फिल्म के प्रमोशन की रणनीति भी बहुत प्रभावी ढंग से तैयार की गई है। फिल्म के टीजर, पोस्टर और गानों को इस तरह से पेश किया जा रहा है कि कहानी का रहस्य भी बरकरार रहे और लोगों की दिलचस्पी भी बनी रहे। हाल ही में जारी हुए टीजर ने तुरंत सबका ध्यान खींचा है, जिसमें प्रियदर्शन की सिग्नेचर शैली की कॉमेडी और डरावनेपन का एक अनोखा मिश्रण देखने को मिल रहा है। यह क्लासिक प्रियदर्शन-स्टाइल ह्यूमर की याद दिलाता है। फिल्म का ट्रेलर 6 अप्रैल होने की रिपोर्ट सामने आई है।

कब रिलीज होगी फिल्म?

फिल्म की स्टार कास्ट इस प्रोजेक्ट को और भी खास बनाती है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ परेश रावल, असरानी और राजपाल यादव जैसे दिग्गज कलाकार नजर आएंगे, जो पुरानी फिल्मों की यादें ताजा कर देंगे। वहीं, वामिका गब्बी और तब्बू की मौजूदगी ने फिल्म में नयापन जोड़ दिया है। बालाजी मोशन पिक्चर्स और केप ऑफ गुड फिल्म्स के सहयोग से बनी इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है, जबकि शोभा कपूर और एकता कपूर इसकी निर्माता हैं। 'भूत बंगला' 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

ये भी पढ़ें: 'वेलकम' में अक्षय कुमार की सुपर स्टाइलिश मामी याद है? अब बदल गया है पूरा लुक, एक नजर में खा जाएंगे धोखा

Latest Bollywood News