1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'वेलकम' में अक्षय कुमार की सुपर स्टाइलिश मामी याद है? अब बदल गया है पूरा लुक, एक नजर में खा जाएंगे धोखा

'वेलकम' में अक्षय कुमार की सुपर स्टाइलिश मामी याद है? अब बदल गया है पूरा लुक, एक नजर में खा जाएंगे धोखा

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Apr 01, 2026 08:27 am IST,  Updated : Apr 01, 2026 12:15 pm IST

'वेलकम' फिल्म ने हर किसी को हंसा-हंसाकर लोटपोट कर दिया था, इस फिल्म में अक्षय कुमार की एक मामी का किरदार भी काफी पॉपुलर हुआ था, जिसे एक्ट्रेस सुप्रिया कार्णिक ने निभाया था। अब सुप्रिया कहां हैं, जानें।

welcome supriya karnik- India TV Hindi
अक्षय कुमार, संजय मिश्रा और सुप्रिया कार्णिक। Image Source : IMDB

बॉलीवुड में कई कलाकार ऐसे होते हैं जो लीड रोल से ज्यादा पॉपुलर हो जाते हैं। साइड रोल में रह कर भी वो इतनी गहरी छाप छोड़ते हैं कि सालों बाद भी उनका किरदार लोगों को याद रहता है। ऐसा ही एक किरदार था 'वेलकम' में अक्षय कुमार की मामी का, जिसे एक्ट्रेस सुप्रिया कार्णिक ने निभाया था। इस किरदार में उन्होंने जान फूंक दी थी। उनका स्टाइलिश लुक आज भी चर्चा में रहता है और कई लोग उनके इस कूल लुक को फॉलो भी करते हैं। कई लोगों का कहना है कि बॉय कट हेयर स्टाइल को ट्रेंडिंग सुप्रिया ने ही बनाया। फिलहाल अब 19 साल बाद सुप्रिया काफी बदल गई हैं, उनका लुक पूरी तरह चेंज हो चुका है। वो अब कहां हैं और क्या करती हैं, जानें।

पहले कैसा था सुप्रिया का लुक

साल 2007 में आई अक्षय कुमार की फिल्म में सुप्रिया कार्णिक ने अक्षय कुमार की मामी और परेश रावल की पत्नी का रोल निभाया था। शॉर्ट हेयरस्टाइल, आखों में गहरा काजल, बालों में कलर, ग्लैमरस ड्रेस पहने नजर आया करती थी। कई लोगों का मानना था कि अपनी दमदार एक्टिंग से वो कैटरीना कैफ पर भारी पड़ीं। अब सुप्रिया 51 साल की हो गई हैं और उनकी खूबसूरती में कोई कमी नहीं आई, लेकिन हां उनका लुक अब काफी बदल गया है, जिसकी झलक आप उनकी हालिया तस्वीरों में देख सकते हैं। उम्र का असर उनके चेहरे पर अब दिखने लगा है।

कैसा रहा सुप्रिया का फिल्मी सफर

सुप्रिया ने अपने लंबे करियर में अलग-अलग तरह के रोल किए हैं। उन्हें 'परदेस', 'जोड़ी नंबर 1', 'राजा हिंदुस्तानी' और 'मुझसे शादी करोगी' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से दिल जीता। फिल्मों के अलावा वो टीवी पर भी नजर आ चुकी हैं। उन्होंने कई हिट टीवी शोज में निगेटिल किरदार निभाए। सुप्रिया आखिरी बार साल 2018 में 'वीरे दी वेडिंग' बॉलीवुड फिल्म में नजर आईं। इसके बाद उन्होंने हिंदी फिल्मों से थोड़ी दूरी बना ली। उन्हें आखिरी बार साल 2024 में मराठी फिल्म 'लग्न कल्लोल' में देखा गया।

सुप्रिया ने याद किया वेलकम का कार वाला सीन

इंस्टाग्राम पर भी सुप्रिया कार्णिक सक्रिय हैं। वो अपनी लाइफ, करियर और पर्सनल अपडेट साझा करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक पॉडकॉस्ट में 'वेलकम' के कार सीन को याद किया, जिसमें उन्होंने बताया कि किस तरह से वो केयॉटिक सीन फिल्माया गया था। फिल्म में सुप्रिया के किरदार का नाम पायल घुंघरू था। अब अगर सुप्रिया के लुक पर नजर डालें तो उनके बाल बड़े हो गए हैं और उन्होंने थोड़ा वेट गेन तिया है। 

ये भी पढ़ें: 2023 की मास्टरपीस, 8.3 IMDb रेटिंग वाली फिल्म देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, ढाई घंटे में बहने लगेंगे आंसू

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन