ऐश्वर्या राय बच्चन एक बार फिर पेरिस फैशन वीक का हिस्सा बनने पहुंची हैं। इस दौरान उनकी बेटी आराध्या बच्चन भी उनके साथ नजर आईं। पेरिस से सामने आए वीडियो और तस्वीरों में ऐश्वर्या फैंस के बीच घिरी दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस ने वहां मौजूद प्रशंसकों के साथ गर्मजोशी से मुलाकात की और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। ऐश्वर्या का यह अंदाज सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है। ऐश्वर्या का ब्लैक वेल्वेट लुक भी काफी चर्चा में है, रैप पर उनके कॉन्फिडेंस की काफी तारीफ भी हुई है।
फैंस के साथ ऐश्वर्या ने खिंचवाईं तस्वीरें
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में ऐश्वर्या राय बच्चन फैंस के बीच खड़ी नजर आ रही हैं। उनके आसपास कई प्रशंसक मौजूद हैं, जो उनके साथ फोटो लेने के लिए उत्साहित दिखाई दे रहे हैं। ऐश्वर्या ने भी बिना किसी जल्दबाजी के कैमरे की ओर देखकर मुस्कुराते हुए पोज दिए। एक वीडियो में एक फैन अपना फोन आगे करके ग्रुप सेल्फी लेने की कोशिश करता दिखाई देता है। ऐश्वर्या भी कैमरे के फ्रेम में शामिल होने के लिए आगे झुकती हैं और मुस्कुराकर फोटो क्लिक करवाती हैं। इस दौरान उनका अंदाज काफी सहज नजर आया। ऐश्वर्या के साथ उनकी विदेशी दोस्त भी नजर आईं, जिन्हें एक्ट्रेस गले लगाते दिखीं।
यहां देखें वीडियो
मां के साथ लगातार मौजूद रहीं आराध्या
इस खास मौके पर आराध्या बच्चन भी अपनी मां के साथ दिखाई दीं। वीडियो में वह ऐश्वर्या के काफी करीब खड़ी नजर आ रही हैं। आराध्या अक्सर अपनी मां के साथ इंटरनेशनल इवेंट्स में नजर आती हैं और इस बार भी उन्होंने पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या का साथ दिया। मां-बेटी की यह मौजूदगी सोशल मीडिया यूजर्स का भी ध्यान खींच रही है। ऐश्वर्या जहां फैंस के साथ बातचीत और तस्वीरों में व्यस्त थीं, वहीं आराध्या उनके पास ही खड़ी नजर आईं।
लोरियल पेरिस के शो में शामिल होंगी ऐश्वर्या
ऐश्वर्या राय बच्चन पेरिस फैशन वीक में लोरियल पेरिस के वार्षिक रनवे इवेंट 'ले डेफिले' में हिस्सा लेने पहुंची हैं। यह कार्यक्रम 28 सितंबर को एफिल टावर के पास प्लास जोफ्र में आयोजित किया गया। ऐश्वर्या लंबे समय से लोरियल पेरिस की ग्लोबल एंबेसडर हैं और कई बड़े अंतरराष्ट्रीय फैशन और फिल्म इवेंट्स में ब्रांड का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। कान्स फिल्म फेस्टिवल से लेकर पेरिस फैशन वीक तक ऐश्वर्या का फैशन और ब्यूटी इवेंट्स में खास जुड़ाव रहा है
इस बार की थीम है 'वॉक योर वर्थ'
लोरियल पेरिस के 'ले डेफिले' के 2026 संस्करण की थीम 'वॉक योर वर्थ' रखी गई है। इस थीम के जरिए आत्मविश्वास, महिला सशक्तिकरण, विविधता, एकजुटता और समावेश जैसे मुद्दों पर जोर दिया जा रहा है। इस इवेंट में ऐश्वर्या के अलावा हॉलीवुड और इंटरनेशनल फैशन जगत की कई जानी-मानी हस्तियां भी शामिल हो रही हैं। इनमें वियोला डेविस, कारा डेलेविंग्ने, जेन फोंडा, केंडल जेनर, ईवा लोंगोरिया और सिमोन एश्ले जैसे नाम शामिल हैं।
ये भी पढ़ें: 'वो मुझे शादी करने को कहता है', निरहुआ संग डेटिंग पर आम्रपाली दुबे ने तोड़ी चुप्पी, लव गिल को बताया कैसा है एक्टर संग रिश्ता
Latest Bollywood News