1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अजय देवगन के घर पर नहीं, किराए की प्रॉपर्टी पर चला BMC का बुलडोजर, टीम ने बताया क्या है पूरा मामला

अजय देवगन के घर पर नहीं, किराए की प्रॉपर्टी पर चला BMC का बुलडोजर, टीम ने बताया क्या है पूरा मामला

अजय देवगन की टीम ने बयान जारी कर कहा कि जुहू में जिस प्रॉपर्टी को बीएमसी तोड़ी जा रही है। वह उनका घर नहीं, बल्कि किराए पर दी गई प्रॉपर्टी है। टीम ने यह भी कहा कि वे सभी नियमों का पालन कर रहे हैं।

Ajay Devgn- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@AJAYDEVGN अजय देवगन

बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने जुहू में 'दृश्यम 3' एक्टर अजय देवगन की एक प्रॉपर्टी के कुछ हिस्सों को गिरा दिया है। इसके बाद उनकी टीम ने बयान जारी कर साफ किया कि यह अजय देवगन का घर नहीं है, बल्कि उनकी एक अलग प्रॉपर्टी है जिसे किराए पर दिया गया है। नगर निकाय बीएमसी से मिली जानकारी के अनुसार मुंबई के जुहू इलाके में अजय देवगन की एक प्रॉपर्टी पर बिना अनुमति के निर्माण कार्य किया गया था, जिसके चलते BMC ने उस प्रॉपर्टी के कुछ हिस्सों को गिरा दिया है।

अजय देवगन के घर पर नहीं चला BMC का बुलडोजर

इस तोड़फोड़ की खबरों के बाद अजय देवगन के कार्यालय ने एक स्पष्टीकरण जारी किया है, जिसमें कहा गया है, 'हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि संबंधित प्रॉपर्टी अजय देवगन का घर नहीं है, बल्कि एक अलग प्रॉपर्टी है, जिसे किराए पर दिया गया है। हमने अपनी एक प्रॉपर्टी के संबंध में आवश्यक अनुमति के लिए बीएमसी (BMC) में आवेदन किया है और बीएमसी के सभी लागू नियमों, विनियमों और दिशानिर्देशों का पूरी तरह पालन कर रहे हैं। बीएमसी की ओर से आवश्यक बदलावों, सुधारों और संशोधनों को पूरा कर लिया गया है।'

BMC की कार्रवाई

BMC ने आंशिक रूप से तोड़फोड़ की कार्रवाई की। नगर निकाय ने 10 सितंबर 2026 को एक नोटिस जारी कर निर्देश दिया था कि निर्माण कार्य तुरंत रोक दिया जाए और जरूरी दस्तावेजों के साथ-साथ अनुमतियां भी जमा की जाएं। BMC के अनुसार बंगले में कथित तौर पर किए जा रहे अनधिकृत निर्माण कार्यों में अंदरूनी बदलाव, विभाजन दीवारें (पार्टिशन वॉल), खिड़कियां और अन्य निर्माण गतिविधियां शामिल थीं, जिन्हें बिना जरूरी मंजूरी के किया जा रहा था।

अजय देवगन की प्रॉपर्टी पर क्यों चला BMC का हथौड़ा

नगर निकाय ने बताया कि मुंबई नगर निगम अधिनियम की धारा 354A के तहत नोटिस जारी किए जाने के बावजूद जब निर्माण कार्य नहीं रुका तो उन्होंने संपत्ति के कुछ हिस्सों को तोड़ने की कार्रवाई की। BMC की यह कार्रवाई अभिनेता की जुहू स्थित संपत्ति पर निर्माण नियमों के कथित उल्लंघन से जुड़ी है। नगर निकाय ने संबंधित लोगों को काम रोकने और जरूरी अनुमतियां व दस्तावेज पेश करने का निर्देश दिया था।

अजय देवगन की 2026 की सुपरहिट

काम की बात करें तो अजय देवगन की क्राइम थ्रिलर फ्रेंचाइजी 'दृश्यम' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है और इसने दुनिया भर पर 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी इस फ्रेंचाइजी की तीसरी और आखिरी किस्त 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म को इंडिया टीवी ने 3 रेटिंग दी है।

(Input - ANI)

ये भी पढ़ें - अजय देवगन के जुहू बंगले पर चला BMC का हथौड़ा, अवैध निर्माण के खिलाफ हुई कार्रवाई, जमींदोज की गईं दीवारें

Latest Bollywood News