A
Hindi News मनोरंजन बॉलीवुड 'वो गाली दे रहा था', अक्षय कुमार ने जब भरी पार्टी में शख्स को रसीद दिया चांटा, हुआ बेहोश, एक्टर करने लगे प्रार्थना

'वो गाली दे रहा था', अक्षय कुमार ने जब भरी पार्टी में शख्स को रसीद दिया चांटा, हुआ बेहोश, एक्टर करने लगे प्रार्थना

अक्षय कुमार ने हाल ही में बताया कि कैसे उन्होंने एक पार्टी के दौरान एक शख्स को इतना जोरदार थप्पड़ मार दिया कि वो बेहोश हो गया। इस घटना से अभिनेता परेशान भी हो गए थे।

akshay kumar- India TV Hindi Image Source : INSTAGRAM/@AKSHAYKUMAR अक्षय कुमार

अक्षय कुमार अपनी फिल्मों और चुलबुले अंदाज को लेकर काफी मशहूर हैं। अभिनेता अपने फैंस के साथ अक्सर काफी फ्रेंडली अंदाज में पेश आते हैं। इन दिनों अभिनेता अपनी फिल्मों के साथ-साथ रियेलिटी शो 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' को लेकर भी सुर्खियों में हैं, जिसे वह होस्ट कर रहे हैं। अब व्हील ऑफ फॉर्च्यून के एक स्पेशल एपिसोड में 'शार्क टैंक इंडिया' के मशहूर जज शिरकत करते दिखेंगे। अमन गुप्ता, नमिता थापर और अनुपम मित्तल, अक्षय कुमार के शो में शिरकत करने वाले हैं, जहां शो के दौरान ये तीनों शार्क टैंक मिलकर अक्षय कुमार के साथ मस्ती करते नजर आएंगे और साथ में कुछ पुराने किस्से भी साझा करते नजर आएंगे। शो के मजेदार रैपिड फायर राउंड के दौरान अक्षय कुमार अपनी जिंदगी के सबसे बेइज्जती वाले मोमेंट के बारे में भी बात करते नजर आएंगे।

अक्षय कुमार के लिए सबसे ज्यादा बेइज्जती वाला मोमेंट

शार्क टैंक इंडिया के चर्चित शार्क अमन गुप्ता सुपरस्टार से रैपिड फायर राउंड के दौरान पूछते हैं-  'आपकी जिंदगी का सबसे ज्यादा बेइज्जती वाला मोमेंट कौन सा रहा?' अक्षय कुमार जो अक्सर ही मजाकिया अंदाज में जवाब देते हैं, इस बार जरा अलग अंदाज में दिखे। उन्होंने इस सवाल को सुनते ही एक पुराना किस्सा साझा किया और बताया कि कैसे इस घटना ने उन्हें काफी परेशान कर दिया था। उन्होंने बताया कि वह एक पार्टी में गए थे, जहां उन्होंने एक शख्स को थप्पड़ मार दिया था। उन्होंने ऐसा करने की वजह भी बताई।

अक्षय कुमार ने शख्स को जड़ा था थप्पड़

अक्षय कुमार ये घटना याद करते हुए कहते हैं- 'मैं अपने दोस्त के साथ एक पार्टी में गया था। वहां एक शख्स था, जो बार-बार मेरे दोस्त को अपशब्द कह रहा था। मैंने पहले तो उसे मना किया, रोका, लेकिन वो नहीं माना। मैंने दो बार, तीन बार, चार बार लगातार उसे अपशब्द कहने से मना किया, लेकिन वो सुनने को तैयार ही नहीं था। जब वो लगातार चेतावनी देने के बाद भी नहीं रुका तो मैंने उसे थप्पड़ मार दिया। मेरे थप्पड़ मारते ही वो बेहोश होकर गिर गया और पार्टी में हड़कंप मच गया।'

घबरा गए थे अक्षय 

अक्षय कुमार आगे कहते हैं- 'इस घटना से मेरा दोस्त काफी परेशान हो गया। उसे काफी शर्मिंदगी हुई और वो रोने लगा। मैं भी बहुत घबरा गया था और मुझे लगा कि अब तो मेरा करियर गया। मैं भगवान से प्रार्थना करने लगा कि सब ठीक हो। मैंने उस पर पानी डाला और मन ही मन प्रार्थना कर रहा था कि इसे होश आ जाए। जैसे ही वो उठा तो लगा, शुक्र है, इसे होश आ गया। वो पल मेरे लिए किसी चमत्कार से कम नहीं था। उसे थप्पड़ मारना मेरी सबसे बड़ी गलती थी। ये मेरे लिए असली बेइज्जती वाला पल था। अब आज के समय में मैं ऐसा हूं कि अगर ऐसा कुछ होगा तो मैं कुछ रिएक्ट नहीं करूंगा, बल्कि वहां से चुपचाप चला जाऊंगा।' बता दें, ये एपिसोड 16 फरवरी को सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर और सोनी लिव पर स्ट्रीम होगा।

ये भी पढ़ेंः रहस्यमयी मौत और सच्ची घटना पर बनी सीरीज, मुर्दाघर से शुरू होती है कहानी, 8.8 है IMDb रेटिंग, आपने देखी क्या?
The 50: अरबाज पटेल-प्रिंस नरूला के बीच हुई हाथापाई, भड़के होस्ट 'लायन', कंटेस्टेंट को लगाई फटकार

Latest Bollywood News