रियेलिटी शो 'द 50' शुरुआती एपिसोड से ही चर्चा में है। शा का कॉन्सेप्ट, ड्रामा और टास्क दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं। हर एपिसोड में एक नया ट्विस्ट देखने को मिलता है। इस बीच सामने आए नए प्रोमो में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। इस प्रोमो में शो के दो कंटेस्टेंट्स प्रिंस नरूला और अरबाज पटेल को आपस में भिड़ते देखा जा सकता है। प्रिंस नरूला और अरबाज पटेल की लड़ाई का ये प्रोमो अब सुर्खियों में है और कथित तौर पर इस झगड़े के बाद होस्ट 'लायन' अरबाज पटेल को घर से बाहर का रास्ता दिखाने वाले हैं।
अरबाज पटेल ने अपनी गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस निक्की तंबोली के साथ शो में एंट्री ली है। फिल्मी विंडो के हवाले से आई खबरों के अनुसार, निक्की तंबोली, जो कुछ समय के लिए शो से बाहर हो गई थीं अब शो में वापसी कर चुकी हैं और उनकी वापसी के बाद उन्हें लेकर अरबाज और प्रिंस में तनाव बढ़ गया। दरअसल, निक्की ने अरबाज को बताया कि प्रिंस ने उन्हें बॉडी शेम किया है, जिस पर अरबाज को गुस्सा आ गया और वह प्रिंस से जा भिड़े।
निक्की तंबोली के इस दावे के चलते प्रिंस और अरबाज के बीच तीखी बहस छिड़ गई। निक्की ने खुद प्रिंस का को कनफ्रंट किया, जबकि अरबाज झगड़े के दौरान कथित तौर पर आपा खो बैठा और शारीरिक रूप से हिंसक हो गए। कहा जा रहा है कि इस झड़प के दौरान अरबाज ने प्रिंस को थप्पड़ मारा, जिससे शो के नो वॉयलेंस के रूल का उल्लंघन हुआ। ऐसे में कहा जा रहा है कि अब शो से अरबाज को बाहर किया जा सकता है।
खबरों के मुताबिक, "द लायन" कहे जाने वाले होस्ट ने इस गहमा-गहमी के बाद अरबाज को शो छोड़ने का निर्देश दे दिया, जिससे शो में अरबाज का सफर अचानक खत्म हो गया। हालांकि, इन दावों में कितनी सच्चाई है, ये शो के अपकमिंग एपिसोड के टेलीकास्ट होने पर ही पता चल सकेगा। प्रिंस नरूला और अरबाज पटेल के झड़प वाला एपिसोड को लेकर अब सोशल मीडिया पर भी चर्चा तेज है। दर्शक जानने को बेताब हैं कि आखिर इस झगड़े का नतीजा क्या निकलने वाला है।
ये भी पढ़ेंः पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहेगा शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' का हाल? ओपनिंग कलेक्शन पर टिकी नजर
क्या बदल जाएगा सनी देओल की फिल्म लाहौर 1947 का नाम? 15 अगस्त से पहले होगा बड़ा धमाका
संपादक की पसंद