1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आलिया भट्ट की बेस्ट फ्रेंड ने फ्रीज कराए एग्ज, बयां की फीलिंग, बोलीं- '2 हफ्ते तक झेला दर्द और तकलीफें'

आलिया भट्ट की बेस्ट फ्रेंड ने फ्रीज कराए एग्ज, बयां की फीलिंग, बोलीं- '2 हफ्ते तक झेला दर्द और तकलीफें'

आलिया भट्ट की BFF और एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन कपूर ने विमेंस डे 2026 पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने अपने एग्ज फ्रीज करा लिये हैं। एक्ट्रेस ने 2 हफ्ते चले पूरे प्रोसेस के बारे में भी बताया और इसके साइड इफेक्ट्स को लेकर भी खुलकर बात की।

akansha ranjan kapoor- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@AKANSHARANJANKAPOOR आकांक्षा रंजन कपूर, आलिया भट्ट।

विमेंस डे पर आलिया भट्ट की फ्रेंड और एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन कपूर ने एग्ज फ्रीज कराने के अपने फैसले का खुलासा किया। आकांक्षा ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह हॉस्पिटल के बेड में नजर आ रही हैं। ये फोटो शेयर करते हुए आकांक्षा ने बताया कि उन्होंने अपने एग्ज फ्रीज करा लिए हैं। आकांक्षा 32 साल की हैं। उन्होंने अपने पोस्ट में इस प्रोसेस में रोजाना इंजेक्शन, ब्लोटिंग, मूड स्विंग्स, मेडिकल विजिट के बारे में भी चर्चा की। आकांक्षा ने बताया कि उनके लिए 2 हफ्ते काफी चैलेंजिंग रहे और इसी के साथ उन्होंने महिलाओं के साहस और शरीर की मजबूती की भी जमकर तारीफ की।

आकांक्षा रंजन कपूर ने फ्रीज कराए एग्ज

आकांक्षा रंजन कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं। एक में वह अस्पताल के बेड में नजर आ रही हैं और हेल्दी खाना खा रही हैं। वहीं दूसरी में वह जिम वियर में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने ये तस्वीरें शेयर करते हुए लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया और अपने एग्ज फ्रीज कराने के फैसले का खुलासा किया। इसी के साथ उन्होंने ये भी बताया कि इस दो हफ्ते की प्रोसेस के दौरान उन्हें किन-किन मुश्किलों से होकर गुजरना पड़ा।

आकांक्षा रंजन कपूर का पोस्ट

आकांक्षा ने ये तस्वीरें साझा करते हुए कैप्शन में लिखा- 'कल मैंने अपने एग्ज फ्रीज़ करवाए!! सच कहूं तो मैंने ये बात शेयर करने का सोचा नहीं था, पर आज का दिन ये बताने के लिए बिल्कुल सही लग रहा है…महिलाओं का शरीर असाधारण है। पिछले दो सप्ताह… बेहद तनावपूर्ण रहे। रोजाना खुद को इंजेक्शन लगवाना, हार्मोन का असर, ब्लोटिंग, मूड स्विंग्स, लगातार स्कैन, दवाइयां, IV ड्रिप और अंत में सर्जरी।'

महिला शरीर की तारीफ की

अपने पोस्ट में आगे आकांक्षा ने महिलाओं के शरीर की क्षमता की तारीफ की। उन्होंने अपने पोस्ट में आगे लिखा- 'लेकिन मैं बस इतना ही कहना चाहती हूं कि औरतें वाकई दमदार होती हैं और मैं अपने शरीर की अद्भुत बुद्धिमत्ता और क्षमताओं को देखकर दंग रह जाती हूं। दूसरी तस्वीर आज की है - अपनी मनचाही नौकरी के लिए तैयार होते हुए। एथलेटिक होकर अपनी दिनचर्या में वापस लौट रही हूं... हालांकि मैं मुश्किल से अपने भवन के चारों ओर 20 मिनट ही लड़खड़ाते हुए चल पाई। लेकिन सच कहूं तो, उतना ही काफी लगा! क्योंकि मेरे शरीर ने कुछ बहुत ही अद्भुत कर दिखाया है। महिला दिवस की शुभकामनाएं!'

आकांक्षा रंजन कपूर का एक्टिंग करियर

आकांक्षा के एक्टिंग करियर की बात करें तो पिछले दिनों वह 'ग्राम चिकित्सालय' नाम की सीरीज को लेकर चर्चा में रहीं। प्राइम वीडियो की इस सीरीज में आकांक्षा लीड रोल में नजर आई थीं और उनके साथ इसमें अमोल पराशर भी मुख्य भूमिका में थे। ये ग्रामीण पृष्ठभूमि पर आधारित ड्रामा है, जिसमें ग्रामीण इलाकों के डॉक्टर्स की चुनौतियों को दिखाया गया था। इस सीरीज में उन्होंने डॉक्टर गार्गी की भूमिका निभाई थी और वह आलिया भट्ट की 'जिगरा' में कैमियो रोल में नजर आई थीं।

ये भी पढ़ेंः T20 World Cup Finale: क्लोजिंग सेरेमनी में गूंजा 'इश्क तेरा तड़पावे', पंजाबी बीट पर थिरके पॉप स्टार रिकी मार्टिन
'धुरंधर 2' के ट्रेलर में दिखी आसिफ अली जरवारी की झलक, मेकर्स ने चालाकी से छिपाया चेहरा, बढ़ा सस्पेंस

Latest Bollywood News