1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'धुरंधर 2' के ट्रेलर में दिखी आसिफ अली जरवारी की झलक, मेकर्स ने चालाकी से छिपाया चेहरा, बढ़ा सस्पेंस

'धुरंधर 2' के ट्रेलर में दिखी आसिफ अली जरवारी की झलक, मेकर्स ने चालाकी से छिपाया चेहरा, बढ़ा सस्पेंस

 Written By: Priya Shukla
 Published : Mar 08, 2026 06:19 pm IST,  Updated : Mar 08, 2026 06:19 pm IST

रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर 2' 19 मार्च को रिलीज हो रही है, इससे पहले मेकर्स ने 7 मार्च को फिल्म का ट्रेलर जारी किया, जिसने दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। इस ट्रेलर में एक नए किरदार की भी झलक देखने को मिली, लेकिन मेकर्स ने बहुत ही चालाकी से उसका चेहरा छुपा दिया, जिससे सस्पेंस बढ़ गया है।

dhurandhar 2- India TV Hindi
19 मार्च को रिलीज होगी धुरंधर 2 Image Source : YOUTUBE/JIOSTUDIO

आदित्य धर की ब्लॉकबस्टर 'धुरंधर' का दूसरा भाग 'धुरंधरः द रिवेंज' जल्दी ही सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। फिल्म पहले से तय डेट 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और इससे एक दिन पहले यानी 18 मार्च को मेकर्स ने फिल्म का पेड़ प्रीव्यू भी रखा है, जिसकी एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। इस बीच मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर जारी किया, जिसने दर्शकों की एक्साइटमेंट भी बढ़ा दी है। ट्रेलर में रणवीर सिंह, जसकीरत सिंह और हमजा के किरदार में धूम मचाते दिखे और संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल ने भी अपनी उपस्थिति से सबकी उत्सुकता बढ़ा दी है। इस बीच ट्रेलर में नजर आए एक और किरदार की चर्चा जोरों पर है, जिसका चेहरा मेकर्स ने बहुत ही चालाकी के साथ छुपा दिया। अब फिल्म के इस किरदार को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चा हो रही है।

मेकर्स ने छुपाया नए किरदार का चेहरा

'धुरंधर 2' के ट्रेलर में एक नए चेहरे की झलक देखने को मिलती है और इस किरदार का नाम है आसिफ अली जरवारी। धुरंधर 2 के ट्रेलर के आखिरी में फिल्म के इस नए किरदार की झलक दिखाई जाती है, लेकिन चेहरे से पर्दा नहीं उठाया गया। राकेश बेदी का किरदार जमील जमाली और संजय दत्त का किरदार एसपी असलम चौधरी, आसिफ अली जरवारी के साथ नजर आते हैं, लेकन जरवारी की छोटी सी झलक दिखाते हुए मेकर्स ने चेहरा छुपा लिया, जिससे दर्शकों की धड़कनें तेज हो गई हैं। कई वीडियो पर कमेंट करते हुए पूछ रहे हैं कि आखिर मेकर्स ने आसिफ अली जरवारी के चेहरे से पर्दा क्यों नहीं उठाया और ये किरदार कौन निभा रहा है।

कहानी में बड़ा ट्विस्ट लेकर आएगा आसिफ अली जरवारी

ट्रेलर में जिस तरह आसिफ अली जरवारी के रसूख को दिखाया गया है, उससे जाहिर होता है कि ये किरदार कहानी में बड़ा ट्विस्ट लेकर आने वाला है। वहीं कुछ सोशल मीडिया अंदाजा लगा रहे हैं कि कहीं आसिफ अली जरवारी ही तो 'बड़े साहब' नहीं हैं, क्योंकि एसपी असलम चौधरी भी उनके सामने चुप्पी साधे बैठा है। हालांकि, धुरंधर 2 में ये किरदार कितना दमदार है, कौन निभा रहा है और कहानी में क्या ट्विस्ट लेकर आता है, ये तो फिल्म रिलीज होने पर ही पता चल पाएगा।

धुरंधर 2 की रिलीज और कास्ट

धुरंधर 2 की रिलीज डेट की बात करें तो मेकर्स ने पहले भाग की रिलीज के साथ ही फिल्म के दूसरे भाग की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया था। फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसमें रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ धुरंधर 2 में सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे, जो पहले भाग का भी हिस्सा थे।

ये भी पढ़ेंः एक्ट्रेस को बीच सड़क शख्स ने जड़ा थप्पड़, रोते-रोते सुनाई आपबीती, बोली- 'पुलिस स्टेशन जाकर भी क्या होगा'

'तुम्हारा बच्चा आने वाला है', अनुराग डोभाल ने की जान देने की कोशिश, भड़के रजत दलाल, शॉक में ये सितारे

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन