1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Alpha की रिलीज से पहले चर्चा में आलिया का पोस्ट, शरवरी की 'मैं वापस आऊंगा' की फैन हुईं एक्ट्रेस, की तारीफ

Alpha की रिलीज से पहले चर्चा में आलिया का पोस्ट, शरवरी की 'मैं वापस आऊंगा' की फैन हुईं एक्ट्रेस, की तारीफ

आलिया भट्ट और शरवरी वाघ 'अल्फा' में साथ नजर आने वाली हैं। फिल्म के हर तरफ चर्चे हैं। इस बीच आलिया ने अपनी 'अल्फा' को-स्टार की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' की जमकर तारीफ की है, जिस पर शरवरी ने भी प्रतिक्रिया दी है।

alia bhatt- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@SHARVARI/@ALIAABHATT शरवरी वाघ, आलिया भट्ट।

इम्तियाज़ अली की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' रिलीज होने के बाद से ही चर्चा में है। दिलजीत दोसांझ, शरवरी वाघ, वेदांग रैना और नसीरुद्धीन शाह स्टारर ये फिल्म अब इस बात का भी बेहतरीन उदाहरण बन चुकी है कि दर्शकों की तारीफ कैसे किसी फिल्म की किस्मत बदल सकती है। रिलीज के बाद जहां इस फिल्म की रफ्तार धीमी रही तो वहीं दर्शकों से मिली तारीफ के बाद जैसे इसकी किस्मत ही पलट गई। रिलीज के दूसरे हफ्ते में 'मैं वापस आऊंगा' की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है और फिल्म की इस सफलता पर अब आलिया भट्ट ने भी प्रतिक्रिया दी है। आलिया भट्ट ने अपनी 'अल्फा' को-स्टार शरवरी वाघ की फिल्म की तारीफ में एक पोस्ट साझा की है, जिसे शरवरी ने भी री-पोस्ट किया है।

आलिया ने की 'मैं वापस आऊंगा' की तारीफ

आलिया ने 'मैं वापस आऊंगा' की तारीफ में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट साझा किया, जिसमें लिखा- 'ये सिनेमा का जादू है...' आलिया की ये पोस्ट शरवरी वाघ ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर री-पोस्ट की है और आलिया को अपनी सबसे बड़ी चीयरलीडर बताया है। असल में, दूसरे शुक्रवार को फिल्म की कमाई में करीब 130 फीसदी की उछाल दर्ज की गई। फिल्म की इस कामयाबी को देखकर निर्देशक इम्तियाज अली और पूरी फिल्म की टीम बेहद खुश है। इसी बीच, शरवरी ने भी इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए दर्शकों का शुक्रिया अदा किया है।

Image Source : Instagram/@sharvariआलिया का पोस्ट।

'मैं वापस आऊंगा' की सफलता से फूली नहीं समा रहीं शरवरी

शरवरी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर इस फिल्म से जुड़े कुछ पलों की झलकियां और 'मैं वापस आऊंगा' के सेट की कुछ बिहाइंड-द-सीन तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में एक बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट भी था, जिसमें फिल्म की कमाई में आए ग्रोथ और स्क्रीनिंग की बढ़ती मांग के बारे में बताया गया था। शरवरी ने ये पोस्ट साझा करते हुए दर्शकों का शुक्रिया अदा किया और लंबा-चौड़ा मैसेज भी लिखा।

शरवरी वाघ का पोस्ट

शरवरी ने अपने पोस्ट में लिखा, 'मुझे नहीं पता था कि जिस चीज में आपने अपना दिल लगा दिया हो, वो जब दूसरों के दिलों में जगह बनाती है तो उसे देखकर इतना अच्छा महसूस होता है। मैसेज, वीडियो, आंसू, बातचीत, प्यार... मैं लगातार ये सब पढ़ और देख रही हूं, और जब मैं ये सब देखती हूं तो कई बार मेरी अपनी आंखों में भी आंसू आ जाते हैं। हर एक्टर का सपना होता है कि वो एक ऐसी कहानी का हिस्सा बने जो थिएटर से निकलने के बाद भी लोगों के दिलों में रहे। 'मैं वापस आऊंगा' से इतने सारे लोगों को जुड़ता देखकर एक अलग ही खुशी हो रही है। इसे इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद। हमारे साथ इसकी हर भावना को महसूस करने के लिए धन्यवाद। इस फिल्म को अपने प्यार के साथ इतना आगे बढ़ाने के लिए धन्यवाद। माय हार्ट इस फुल।'

ये भी पढ़ेंः ओम पुरी के अफेयर से टूट गई थीं पहली पत्नी, कोख में ही खो दी संतान, छलका दर्द- 'वो बच्चा ही था, लेकिन नहीं बचा'
4 दिनों में कॉकटेल 2 का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, 85 करोड़ रुपयों का आंकड़ा हुआ पूरा, पहले हफ्ते ही होगा कमाल?

Latest Bollywood News