1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 4 दिनों में कॉकटेल 2 का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, 85 करोड़ रुपयों का आंकड़ा हुआ पूरा, पहले हफ्ते ही होगा कमाल?

4 दिनों में कॉकटेल 2 का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, 85 करोड़ रुपयों का आंकड़ा हुआ पूरा, पहले हफ्ते ही होगा कमाल?

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Jun 23, 2026 08:04 am IST,  Updated : Jun 23, 2026 08:04 am IST

शाहिद कपूर स्टारर फिल्म कॉकटेल 2 का कलेक्शन 85 करोड़ रुपयों के पार पहुंच गया है। फिल्म जल्द ही 100 करोड़ी क्लब में शामिल होने वाली है।

Cocktail 2- India TV Hindi
कॉकटेल 2 Image Source : IMAGE SOURCE-IMDB

डायरेक्टर होमी अडजानिया की फिल्म कॉकटेल 2 बीते शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने अब तक 4 दिनों में 85 करोड़ रुपयों का कलेक्शन कर लिया है। जल्द ही फिल्म 100 करोड़ी क्लब में शामिल होने वाली है। शाहिद कपूर, कृति सैनन और रश्मिका मंदाना स्टारर ये फिल्म लोगों को काफी पसंद आ रही है। सेकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक कॉकटेल 2 ने भारत से 64 करोड़ रुपयों की कमाई कर ली है और वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन 85 करोड़ रुपयों तक पहुंच गया है। 

सुपरहिट रहा था पहला पार्ट

कॉकटेल 2 की बात करें तो ये 2012 में रिलीज हुई 'कॉकटेल' की सीक्वल है। पहले भाग में सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी लीड रोल में थे और 19 जून को रिलीज हुई फिल्म में शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन लीड रोल में हैं। लंदन और केप टाउन की खूबसूरत लोकेशन पर शूट की गई ये फिल्म एक रोमांटिक लव ट्रायंगल है। कहानी कुणाल, दीया और एली के इर्द-गिर्द घूमती है। कुणाल और दीया कॉलेज के समय से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं, लेकिन शादी को लेकर पूरी तरह सहमत नहीं हैं। सिसिली की छुट्टियों के दौरान उनकी मुलाकात दीया की दोस्त एली से होती है, जो उनके साथ घूमने निकल पड़ती है। वहीं दीया को शक है कि कुणाल प्यार नहीं बल्कि मजबूरी के चलते उससे शादी कर रहा है, जिसके चलते वह अपनी दोस्त एली की मदद मांगती है और उसे कुणाल से फ्लर्ट करने को कहती है। इसके बाद दीया, कुणाल और एली की जिंदगी उन्हें किस मोड़ पर लेकर जाती है, ये जानने के लिए आप ये फिल्म देख सकते हैं।

शाहिद कपूर को मिलेगी हिट?

शाहिद कपूर लंबे समय से एक हिट का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि इससे पहले कृति के साथ आई शाहिद की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' कमाई के मामले में हिट रही थी। इसके बाद से लगातार शाहिद की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही हैं। बीते दिनों रिलीज हुई फिल्म ओ रोमियो ने भी मेकर्स को कमाई के मामले में निराश किया था। अब  कॉकटेल 2 की सफलता शाहिद के करियर के लिए अच्छी खबर साबित होने वाली है। 

ये भी पढ़ें-'मैं वापस आऊंगा' फिल्म ने बदला लोगों का विश्वास, शेखर कपूर के दिल को भी भाई इम्तियाज अली की कहानी, खूब की तारीफ

'ग्राम चिकित्सालय 2' में आएगी रोमांस की बहार, क्या आगे बढ़ेगी गार्गी-प्रभात की केमिस्ट्री? रिलीज से पहले ही जानें किस दिशा जाएगी कहानी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन