1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आलिया भट्ट ने मां सोनी राजदान संग देखी 'ओम का हरि', फिल्म को बताया 'जेम ऑफ ए फिल्म'

आलिया भट्ट ने मां सोनी राजदान संग देखी 'ओम का हरि', फिल्म को बताया 'जेम ऑफ ए फिल्म'

आलिया भट्ट ने अपनी मां सोनी राजदान की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'ओम का हरि' का रिव्यू किया, जिसमें रघुबीर यादव और अंशुमन झा भी हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे यह फिल्म अपने माता-पिता के साथ देखें।

Alia Bhatt Soni Razdan- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@ALIAABHATT आलिया भट्ट और सोनी राजदान

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट, हरीश व्यास की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'ओम का हरि' देक चुकी हैं, जिसकी कहानी ने उनका दिल जीत लिया। इस फिल्म में रघुबीर यादव और अंशुमान झा मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म में उनकी मां सोनी राजदान, आयशा कपूर और समता सुदीक्षा जैसे कलाकार भी हैं। आलिया ने अपनी मां सोनी राजदान के साथ थिएटर में यह फिल्म देखी और अपना रिव्यू शेयर करते हुए इसे जेम ऑफ ए फिल्म बताया। साथी उन्होंने फैंस से भी अपने माता-पिता के साथ यह फिल्म देखने की अपील की।

आलिया भट्ट ने 'ओम का हरि' का रिव्यू दिया

एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपनी मां सोनी राजदान और एक्टर अंशुमान झा के साथ एक फोटो शेयर की। थिएटर में ली गई इस सेल्फी में वे 'ओम का हरि' देखने के बाद एक साथ पोज देती हुई नजर आ रही हैं। फिल्म का रिव्यू शेयर करते हुए आलिया ने लिखा, 'जेम ऑफ ए फिल्म एंड शो फुल ऑफ हार्ट... #OmKaHari। मां @sonirazdan, आपने सच में कुछ बहुत खास बनाया है।' उन्होंने कास्ट की तारीफ करते हुए लिखा, 'रघुबीर यादव, अंशुमन झा और आयशा कपूर को एक साथ देखना बहुत अच्छा लगा... सच में ऐसा लगा जैसे किसी परिवार की नोक-झोंक और मजाक-मस्ती देख रही हूं। सच में इसे अपने माता-पिता के साथ जरूर देखें।'

Image Source : Instagram/@aliaabhattआलिया भट्ट ने सोनी राजदान की 'ओम का हरि' का रिव्यू दिया।

'ओम का हरि' की कहानी

'ओम का हरि' पिता और बेटे के बीच के मुश्किल रिश्ते पर आधारित है। हरि को लगता है कि उनके पास ज्यादा समय नहीं बचा है और वे अपने आखिरी दिन वाराणसी में बिताना चाहते हैं, जबकि ओम उस पिता को समझने की कोशिश कर रहा है जिसके साथ उसने सालों तक बहस की है। उनकी जर्नी में पुराने मतभेद, पारिवारिक तनाव और ढेर सारी भावनाएं सामने आती हैं। इस फिल्म को इंडिया टीवी ने 5 में से 2.5 रेटिंग मिली है।

'ओम का हरि' कहां देखें

इस फिल्म में अंशुमन झा और रघुबीर यादव मुख्य भूमिकाओं में हैं और यह 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हरीश व्यास द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सोनी राजदान, समता सुदीक्षा और आयशा कपूर भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म हरीश व्यास और अंशुमन झा के बीच तीसरी बार साथ काम करने का मौका है। इससे पहले वे 'अंग्रेजी में कहते हैं' और 'हम भी अकेले' जैसी फिल्में साथ कर चुके हैं। झा और रघुबीर यादव मुख्य भूमिकाओं में हैं और 'ओम का हरि' दो पीढ़ियों के कलाकारों को एक साथ लाती है।

ये भी पढ़ें - राहा को कैमरा फ्लैश से बचाती दिखीं आलिया भट्ट, रणबीर ने संभाली बप्पा की मूर्ति, गणपति विसर्जन का वीडियो वायरल

Latest Bollywood News