A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राजू श्रीवास्तव के साथ-साथ उनके छोटे भाई काजू श्रीवास्तव भी AIIMS में भर्ती, दोनों भाईयों को नहीं हैं एक दूसरे की जानकारी

राजू श्रीवास्तव के साथ-साथ उनके छोटे भाई काजू श्रीवास्तव भी AIIMS में भर्ती, दोनों भाईयों को नहीं हैं एक दूसरे की जानकारी

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं राजू के भाई को भी AIIMS में भर्ती करवाया गया है।

राजू श्रीवास्तव- India TV Hindi
Image Source : राजू श्रीवास्तव राजू श्रीवास्तव

Raju Srivastava : कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत नाजुक बनी हुई है। दिल्ली के एम्स में उनका इलाज चल रहा है। बता दें उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। वहीं राजू के PRO गर्वित नारंग ने मीडिया को जानकारी दी कि राजू के छोटे भाई काजू का भी AIIMS में भर्ती हैं और उनका भी इलाज चल रहा है।

बता दें राजू के भाई काजू श्रीवास्तव को भी एम्स में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार उनका कान के नीचे गांठ का ऑपरेशन हुआ है। बीते 3 दिनों से वे एम्स में एडमिट हैं, लेकिन राजू श्रीवास्तव की सेहत के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई है। राजू का इलाज एम्स में ही सेकेंड फ्लोर स्थित कार्डियक यूनिट के आईसीयू में चल रहा है। वहीं काजू का थर्ड फ्लोर पर इलाज चल रहा है। त्यौहार के दिन दोनों बेटों का यू हॉस्पिटल में भर्ती होना परिवार के लिए बहुत ही दुख की बात है।

Raju Srivastav की हालत गंभीर, AIIMS में वेंटिलेटर सपोर्ट पर कॉमेडियन

वेंटिलेटर सपोर्ट पर राजू 

राजू के होटल के जिम में सुबह वर्कआउट कर रहे थे। इस दौरान ट्रेडमिल पर रनिंग करते समय उन्हें चेस्ट में पेन हुआ और वे नीचे गिर गए थे। इसके बाद उन्हें फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया। राजू ने 2014 में भाजपा जॉइन की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अस्पताल से जो जानकारी सामने आई है वो चिंताजनक है। राजू श्रीवास्तव की एंजियोग्राफी की गई जिसमें एक बड़े हिस्से में 100 फीसदी ब्लॉक मिला है। डॉक्टरों का कहना है कि उनकी हालत फिलहाल बेहद नाजुक है, जिसके कारण कॉमेडियन को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। 

Happy Birthday Jacqueline Fernandez: टीवी रिपोर्टर, स्ट्रीट रेसर और मिस यूनिवर्स श्रीलंका रह चुकी हैं जैकलीन फर्नांडिस, ऐसे बना बॉलीवुड में करियर

Latest Bollywood News