1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Happy Birthday Jacqueline Fernandez: टीवी रिपोर्टर, स्ट्रीट रेसर और मिस यूनिवर्स श्रीलंका रह चुकी हैं जैकलीन फर्नांडिस, ऐसे बना बॉलीवुड में करियर

Happy Birthday Jacqueline Fernandez: टीवी रिपोर्टर, स्ट्रीट रेसर और मिस यूनिवर्स श्रीलंका रह चुकी हैं जैकलीन फर्नांडिस, ऐसे बना बॉलीवुड में करियर

 Written By: Poonam Shukla
 Published : Aug 11, 2022 04:56 pm IST,  Updated : Aug 11, 2022 05:03 pm IST

Happy Birthday Jacqueline Fernandez: 11 अगस्त को बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस का जन्म हुआ था। इस बार एक्ट्रेस अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं।

indiatv- India TV Hindi
Jacqueline Fernandez

Happy Birthday Jacqueline Fernandez: बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक जैकलीन फर्नांडीज आज यानि 11 अगस्त को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। जैकलीन का जन्म श्रीलंका में हुआ है। जैकलीन फर्नांडिस का बॉलीवुड में करियर सरल नहीं था। जैकलीन के जन्मदिन के मौके पर चालिए जानते उनके बॉलीवुड के सफर के बारे में कुछ खास बातें।

मिस यूनिवर्स श्रीलंका रह चुकी हैं जैकलीन

जैकलीन फर्नांडिस का जन्म श्रीलंका के कोलंबो में 11 अगस्त, 1985 को  हुआ था। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के सिडनी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन का कोर्स किया था। जैकलीन का बचपन से ही हॉलीवुड में स्टार बनने का सपना था। एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस की खूबसूरती के सब दीवाने हैं। एक्ट्रेस ने कैरियर की शुरूआत मॉडलिंग में की थी। एक्ट्रेस ने कई सौंदर्य प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लिया। साल 2006 में जैकलीन ने मिस यूनिवर्स श्रीलंका की प्रतियोगिता में पार्टिसिपेट किया और जीत हासिल की थी। जैकलीन को पोल डांस भी आता है। साथ ही जैकलीन एक बहरीन स्ट्रीट रेसर भी थीं। एक बार जैकलीन ने बताया था कि वह कुछ रेस में जीती भी थीं। साथ ही जैकलीन टीवी रिपोर्टिंग और टेलीविजन शो होस्ट किया करती थीं।

जैकलीन को सुजॉय घोष ने 'अलादीन' के लिए सिलेक्ट किया था। हालांकि सही मायने में उन्हें बॉलीवुड में पहचान फिल्म 'मर्डर 2' में काम करने के बाद मिली। बता दें कि जैकलीन हिंदी फिल्मों के अलावा ब्रिटिश और श्रीलंकन फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। वहीं हाल ही में उन्होंने कन्नड़ फिल्म विक्रांत रोणा में कैमियो किया। जैकलीन टीवी शो झलक दिखला जा 9 को जज भी कर चुकी हैं और कई म्यूजिक वीडियोज में भी जलवा बिखेर चुकी हैं।

जैकलीन की कुछ फेमस मूवी 

  • 'हाउसफुल 2'
  •  'रेस 2'
  • 'किक'
  •  'जुड़वा 2'
  • 'हाउसफुल 3'

इन लोगों के साथ जुड़ा नाम 

जैकलीन का नाम कई लोगों के साथ जुड़ा। बता दें साल 2008 में जैकलीन का नाम बहरीन के प्रिंस शेख हसन राशिद अल खलीफा संग रिलेशनशिप में थीं। हालांकि साल 2011 में दोनों अलग हो गए। फिल्म हाउसफुल की शूटिंग के दौरान जैकलीन की नजदीकियां निर्देशक साजिद खान के साथ बढ़ीं और दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे। ये रिश्ता भी लंबा नहीं चला और मई 2013 के आसपास दोनों अलग हो गए। कुछ वक्त पहले जैकलीन का नाम महाठग सुकेश चंद्रशेखर के साथ जुड़ा था, दोनों के कुछ फोटोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। ईडी ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि सुकेश ने जैकलीन को कई महंगे गिफ्ट्स दिए थे।

Laal Singh Chaddha Movie Review: आमिर खान की फिल्म जीत रही लोगों की दिल, फैंस ने बताया शानदार

इस फिल्म में आएंगी नजर

एक्ट्रेस फिल्म 'विक्रांत रोणा' सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म में उनके अपोजिट एक्टर किच्चा सुदीप नजर आए। जैकलीन साउथ में भी डेब्यू कर चुकी हैं। एक्ट्रेस रणवीर सिंह की फिल्म 'सर्कस' में भी नजर आने वाली हैं।

Raju Srivastav की हालत गंभीर, AIIMS में वेंटिलेटर सपोर्ट पर कॉमेडियन

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन