कई बार रिलीज टलने के बाद आलिया भट्ट और शरवरी स्टारर 'अल्फा' आखिरकार बड़े पर्दे पर आ गई है। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से मिले-जुले रिव्यू मिले हैं और पहले दिन की एडवांस बुकिंग भी औसत रही है। इसलिए अब सबकी नजरें 'अल्फा' की ओपनिंग-डे कमाई पर टिकी हैं। शुरुआती अनुमानों के अनुसार 'अल्फा' के पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ चुका है।
'अल्फा' बॉक्स ऑफिस प्रेडिक्शन
सैकनिल्क के शुरुआती अनुमान के अनुसार 'अल्फा' अपने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर लगभग 7-8 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है। अगर रात के शो में दर्शकों की संख्या बेहतर रहती है तो कमाई ज्यादा भी हो सकती है, लेकिन फिलहाल डबल-डिजिट ओपनिंग मुश्किल लग रही है। चूंकि ये लाइव आंकड़े हैं, इसलिए शाम और रात के शो खत्म होने के साथ कलेक्शन बढ़ने की उम्मीद है। यह फिल्म देश भर में 5,886 शो में रिलीज हुई है, जिससे इसे सिनेमाघरों में अच्छी-खासी मौजूदगी मिली है। हालांकि, पहले दिन का इसका फाइनल कलेक्शन काफी हद तक देर रात के शो के परफॉर्मेंस और बड़े शहरों में दर्शकों के रिएक्शन पर बेस्ड है।
अल्फा को कैसे मिले रिव्यू
BookMyShow पर भी फिल्म का रिस्पॉन्स कुछ खास नहीं दिख रहा है। पिछले एक घंटे में लगभग 1,790 टिकट बुक हुए हैं। शिव रावेल के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म उनकी पहली फीचर फिल्म है और इसे मिले-जुले रिव्यू मिले हैं। इस स्पाई थ्रिलर फिल्म को हाल ही में सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन से UA 16+ सर्टिफिकेट मिला है, जिसमें कोई कट नहीं लगाया गया है।
अल्फा का इन फिल्मों से होगा मुकाबला
'अल्फा' ऐसे समय में रिलीज हुई है, जब अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' को मिले-जुले रिव्यू मिले और इसके बावजूद बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इसने 137.36 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। इस फिल्म का बॉक्श ऑफिस पर हुमा कुरैशी की 'बेबी डू डाई डू' से भी मुकाबला होगा, जिसे 'अल्फा' की तरह ही रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग में अच्छा रिस्पॉन्स मिला।
ये भी पढे़ें- आलिया भट्ट और शरवरी ने लगा दी पूरी जान, लेकिन 'अल्फा' की कहानी पड़ गई कमजोर, उम्मीदों पर नहीं उतरी खरी
हॉलीवुड की सस्ती नकल निकली 'अल्फा', जीरो लॉजिक और कमजोर कहानी पर भड़के दर्शक, X पर दी ऐसी की तैसी
Latest Bollywood News