VIDEO: जब स्टेज पर एक साथ मुकेश और नीता अंबानी ने किया डांस, बेटा-बहू, बेटी-दामाद भी थे साथ
VIDEO: जब स्टेज पर एक साथ मुकेश और नीता अंबानी ने किया डांस, बेटा-बहू, बेटी-दामाद भी थे साथ
Written By : Ritu Tripathi
Published : Jan 20, 2023 06:54 pm IST,
Updated : Jan 20, 2023 06:54 pm IST
राधिका-अनंत की सगाई में अंबानी परिवार मिलकर सरप्राइज डांस परफॉर्मेंस दी, ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, इसे देखकर आप भी इमोशनल हो जाएंगे।
Image Source : INDIA TVAmbani family dance performance
नई दिल्ली: देश के बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी के बेटे अनंत और बिजनेसमैन वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका की सगाई की रस्म गुरुवार शाम काफी धूम-धाम से हुई। देर रात तक बॉलीवुड सितारों के साथ देश की जानी मानी हस्तियों ने मिलकर इस जश्न में हिस्सा लिया। अब इस हाई प्रोफाइल इंगेजमेंट के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं, जिनमें से एक वीडियो ऐसा है जिसे देखकर हर कोई इमोशनल हो रहा है। क्याकें इस वीडियो में मुकेश और नीता अंबानी का पूरा परिवार डांस करता दिख रहा है।
इस गाने पर थिरका परिवार
इस वीडियो में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के साथ उनके बड़े बेटे आकाश अंबानी उनकी पत्नी श्लोका, बेटी ईशा अंबानी और उनके पति आनंद पीरामल एक साथ स्टेज पर नजर आ रहे हैं। सभी ने मिलकर राधिका-अनंत के लिए 'वाह वाह राम जी' पर डांस किया। ये परफॉर्मेंस देखकर राधिका-अनंत भी इमोशनल हो गए। देखिए ये वीडियो...
इस मौके पर मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया में गोल धना और चुनरी विधि की रस्में निभाई गईं। ये रस्में गुजराती हिंदू परिवारों में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चली आ रही हैं। वहीं एक दिन पहले बुधवार को कपल ने मेहंदी सेरेमनी सेलिब्रेट की। बता दें कि दोनों का रोका पिछले साल 29 दिसंबर को राजस्थान के नाथद्वारा में श्रीनाथजी मंदिर में हुआ था।