मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने हाल ही में सोशल मीडिया से ब्रेक लेने का ऐलान किया था, जिसने उनके फैंस को काफी मायूस कर दिया था। आमतौर पर अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपने करियर से लेकर पर्सनल लाइफ तक के बारे में कोई न कोई पोस्ट साझा करते ही रहते हैं। लेकिन, पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत ठीक नहीं चल रही है, जिसके चलते डॉक्टर्स ने उन्हें आराम की सलाह दी थी। जिसके बारे में बिग बी ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को जानकारी दी थी। अब मेगास्टार ने एक और पोस्ट शेयर किया है और कहा है कि उन्हें 'और आराम' की जरूरत है। इस दिग्गज अभिनेता ने अपने ब्लॉग पर एक पोस्ट शेयर करते हुए मानव शरीर और उसकी विशिष्टता के बारे में बात की और इसी दौरान उन्होंने बताया कि अभी उन्हें और आराम की जरूरत है।
अमिताभ बच्चन को चाहिए और आराम
अमिताभ बच्चन ने टंबलर (Tumblr) पर अपनी सेहत के बारे में जानकारी देते हुए लिखा, 'अभी और आराम की जरूरत है... तालमेल बिठा रहा हूं और मानव शरीर और उसकी अनोखी खूबी के बारे में सोच-विचार कर रहा हूं।' इससे पहले बुधवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया था कि डॉक्टर्स ने उन्हें पूरी तरह बेड रेस्ट की सलाह दी है, ऐसे में वह फिलहाल कुछ भी लिख पाने की स्थिति में नहीं हैं। उनका ये पोस्ट देखने के बाद उनके फैंस काफी परेशान हो गए थे।
अमिताभ बच्चन ने मांगी थी माफी
बिग बी ने X (जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) पर लिखा, 'माफी चाहता हूं, क्षमा चाहता हूं। मुझे ठीक होने के लिए कुछ दिन आराम करने और छुट्टी लेने की सलाह दी गई है, इसलिए अभी मैं कुछ भी लिख पाने की स्थिति में नहीं हूं।' वहीं इससे पहले बिग बी ने एक पोस्ट शेयर करते हुए फैंस को दशहरा की शुभकामनाएं दी थीं। और इसी के साथ उन्होंने डॉक्टर की दी सलाह के बारे में भी बताया था। बिग बी ने बताया कि डॉक्टर ने उन्हें आराम करने की सख्त हिदायत दी है, जिसके चलते उन्हें बातचीत भी सीमित रखनी होगी।
केबीसी की शूटिंग के दौरान लगी थी चोट
अमिताभ बच्चन का ये पोस्ट ऐसे समय पर आया है जब जॉन स्मिथ नाम की ईमेल आईडी से बीएमसी मेयर, डिप्टी मेयर कार्यालय और अमिताभ बच्चन के बांद्रा स्थित आवास 'जलसा' पर ग्रेनेड हमले की धमकी दी गई है। वहीं कुछ दिनों पहले ही बिग बी ने केबीसी के सेट पर अपने घुटने में लगी चोट के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि टीवी क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' की शूटिंग के दौरान उनके घुटने में चोट लग गई थी। महीने की शुरुआत में शूटिंग के दौरान उनका पैर फिसल गया था, जिससे उनके घुटने में चोट लग गई थी। चोट की वजह से खड़े होने में उन्हें दिक्कत हो रही है।
ये भी पढ़ेंः 'क्षमा प्रार्थी हूं', अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग न लिख पाने की बताई वजह, दी हेल्थ अपडेट
Latest Bollywood News