A
Hindi News मनोरंजन बॉलीवुड अमिताभ बच्चन के टॉल-हैंडसम भतीजे को देखा? पर्सनालिटी में भाई अभिषेक से नहीं हैं कम

अमिताभ बच्चन के टॉल-हैंडसम भतीजे को देखा? पर्सनालिटी में भाई अभिषेक से नहीं हैं कम

अमिताभ बच्चन के छोटे भाई अजिताभ बच्चन ही नहीं, उनके चारों बच्चे भी हमेशा लो प्रोफाइल रहे हैं। खासतौर पर बेटा भीम बच्चन, जिन्होंने फिल्मों और लाइमलाइट से दूर अपने लिए एक अलग दुनिया चुनी और अपनी अलग पहचान बनाई।

amitabh bachchan- India TV Hindi Image Source : INSTAGRAM/@AMITABHBACHCHAN अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन।

अमिताभ बच्चन को हिंदी सिनेमा में पांच दशक से ज्यादा का समय हो चुका है और आज भी वह उसी जोश, एनर्जी और उत्साह के साथ इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं, जिस एनर्जी के साथ कोई नया स्टार काम करता है। अमिताभ बच्चन तो फिल्मी दुनिया का बड़ा नाम हैं ही, उनकी पत्नी जया बच्चन, बेटे अभिषेक बच्चन और बहू ऐश्वर्या भी हिंदी सिनेमा के बड़े स्टार हैं। इन चारों के अलावा अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा भी फिल्मी दुनिया में अपने सफर की शुरुआत कर चुके हैं। अगस्त्य ने 2023 में ही एक्टिंग डेब्यू कर लिया था, लेकिन 2026 में रिलीज हुई 'इक्कीस' से बड़े पर्दे पर कदम रखे। लेकिन, क्या आप बच्चन परिवार के उस बेटे के बारे में जानते हैं, जिसने अभिनय से दूर अपने लिए एक अलग राह चुनी और लाइमलाइट से कोसों दूर रहते हैं।

अमिताभ बच्चन के भाई अजिताभ का परिवार

अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन तो फिल्म इंडस्ट्री का चर्चित नाम हैं, लेकिन उनके भाई अजिताभ बच्चन का परिवार लो प्रोफाइल रहना पसंद करता है। अमिताभ के भाई अजिताभ बच्चन के चार बच्चे हैं, तीन बेटियां और एक बेटा। बेटियों के नाम नैना, निलिमा और नम्रता हैं और बेटे हैं भीम बच्चन। अजिताभ लंदन में रहते थे और यहां उन्होंने अपना बिजनेस शुरू किया था। लेकिन, 15 साल बाद वह भारत लौट आए। अजिताभ की बेटी नैना एक इंवेस्टमेंट बैंकर हैं और एक्टर कुणाल कपूर की पत्नी हैं। दूसरी बेटी निलिमा एक एयरोनॉटिकल इंजीनियर हैं और तीसरी बेटी नम्रता एक पेंटर और फोटोग्राफर हैं। वहीं अजिताभ बच्चन के बेटे भीम भी बहन नैना की ही तरह एक इंवेस्टमेंट बैंकर हैं।

लो प्रोफाइल रहते हैं भीम बच्चन

अमिताभ बच्चन के परिवार के बारे में तो सभी जानते हैं, लेकिन उनके भतीजे भीम काफी लो प्रोफाइल रहना पसंद करते हैं। पेशे से इंवेस्टमेंट बैंकर भीम पहले अमेरिका में काम कर चुके हैं, लेकिन अब वह मुंबई में ही रहते हैं। भीम ने अमेरिका में रहने के दौरान बियर स्टियर्स एंड कंपनी इंक में काम किया और अब मुंबई में रहते हुए काम कर रहे हैं।

Image Source : Instagram/@cvzcontemporaryभीम बच्चन।

कोलकाता में नौकरी करते थे अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन की बात करें तो फिल्मों में अपना करियर शुरू करने से पहले वह कोलकाता में बैंक में नौकरी करते थे। 1969 में उन्होंने सात हिंदुस्तानी से फिल्मी दुनिया में कदम रखे और शुरुआत में बैक टू बैक फ्लॉप देने के बाद उन्होंने हिट की झड़ी लगा दी। आज के समय में वह हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े स्टार हैं और उन्हीं की तरह उनके बेटे-बहू और पत्नी, अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय बच्चन और जया बच्चन भी फिल्म इंडस्ट्री में अलग मुकाम रखते हैं।

ये भी पढ़ेंः फिर एक नई सोच में डूबे अमिताभ बच्चन, शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, किसके इरादों पर उठाए सवाल?
'आपने हमेशा हमें संभाला', ससुर के निधन से टूटीं कियारा आडवाणी, शेयर की हंसती-खिलखिलाती फैमिली फोटो

Latest Bollywood News