Wednesday, February 18, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'आपने हमेशा हमें संभाला', ससुर के निधन से टूटीं कियारा आडवाणी, शेयर की हंसती-खिलखिलाती फैमिली फोटो

'आपने हमेशा हमें संभाला', ससुर के निधन से टूटीं कियारा आडवाणी, शेयर की हंसती-खिलखिलाती फैमिली फोटो

Written By: Priya Shukla Published : Feb 18, 2026 11:47 am IST, Updated : Feb 18, 2026 11:47 am IST

सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता सुनील मल्होत्रा के निधन के बाद कियारा आडवाणी ने अपने ससुर की याद में एक भावुक पोस्ट शेयर किया है। इसी के साथ कियारा ने एक बेहद प्यारी फैमिली फोटो भी शेयर की है, जिसमें उनकी अपने सास-ससुर के साथ बॉन्डिंग देखने को मिल रही है।

kiara advani- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@KIARAALIAADVANI कियारा ने ससुर सुनील मल्होत्रा को दी श्रद्धांजलि।

सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​के पिता सुनील मल्होत्रा ​​अब इस दुनिया में नहीं रहे। लंबी बीमारी के बाद 80 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया। मंगलवार, 17 फरवरी को अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी। सिद्धार्थ ने अपने दिवंगत पिता के साथ कुछ खूबसूरत और प्यार भरी तस्वीरें साझा करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। अब कियारा आडवाणी ने भी अपने दिवंगत ससुर को श्रद्धांजलि दी है। कियारा ने अपने ससुर के साथ बिताए कुछ खूबसूरत पलों को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

कियारा आडवाणी ने ससुर को दी श्रद्धांजलि

कियारा आडवाणी ने अपनी और सिद्धार्थ की शादी की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेर की है, जिसमें उनके ससुर सुनील मल्होत्रा और सास भी नजर आ रही हैं। सभी एक फैमिली फोटो के लिए पोज देते नजर आ रहे हैं। वहीं एक अन्य तस्वीर में सुनील मल्होत्रा दिखाई दे रहे हैं। इन ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरों को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने अपने दिवंगत ससुर को श्रद्धांजलि दी है।

कियारा आडवाणी का पोस्ट

कियारा आडवाणी ने अपने ससुर सुनील मल्होत्रा को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा- 'शुरू से ही आपने मुझे खुले दिल से अपनाया। स्थिर ज्ञान और बिना किसी शर्त के प्यार के साथ मेरा स्वागत किया, जिसने हम सभी को एक आधार प्रदान किया। आपका प्यार अपार था। आपकी उदारता सहज थी। आपके परिवार के प्रति आपका प्यार आपके हर काम का केंद्र था। जब भी परिवार को आपकी जरूरत होती, आप हर बार मौजूद रहते थे। आप ध्यान से सुनते थे। आप छोटी-छोटी बातों का ख्याल रखते थे और बदले में कोई अपेक्षा नहीं रखते थे।'

हमारे दिल में आप हमेशा रहेंगे- कियारा

कियारा ने अपने पोस्ट में आगे लिखा- 'आपकी कहानियां, आपकी हंसी, आपका शांत साहस और आपका प्यार से भरे शब्द मेरे दिल में हमेशा बसे रहेंगे। आप अपने पीछे कोमलता, ईमानदारी और अटूट प्रेम की विरासत छोड़ गए हैं। यह आपके बच्चों, पोते-पोतियों और हम सभी में हमेशा जीवित रहेगा जिन्हें आपको जानने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। रेस्ट इन पीस। आपको हमेशा याद किया जाएगा, हमेशा प्यार किया जाएगा और हमेशा यादों में रखा जाएगा।'

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने दी थी पिता के निधन की जानकारी

बता दें, मंगलवार को सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम पर अपने पिता के साथ कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए उनके निधन का जानकारी साझा की थी। उन्होंने बचपन से लेकर अब तक की कुछ तस्वीरें शेयर कीं और एक लंबे-चौड़े पोस्ट के साथ दिवंगत पिता को याद किया। उनके इस पोस्ट के बाद फिल्मी दुनिया के उनके दोस्तों और फैंस ने कमेंट करते हुए अभिनेता के दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि भी दी।

ये भी पढ़ेंः 3 साल पुरानी वो कोर्टरूम ड्रामा, जिसने जीते 8 अवॉर्ड, 2 घंटे 19 मिनट की फिल्म की IMDb रेटिंग भी है दमदार

'मर्दों की पार्टी है, अकेले आना', शक्तिमान की गीता विश्वास से मां के सामने हुई थी भद्दी डिमांड, न कहने पर खोई फिल्म

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement