A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' प्रीमियर में पहुंचीं अनन्या पांडे, हो गईं ट्रोल, अब दिया करारा जवाब

'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' प्रीमियर में पहुंचीं अनन्या पांडे, हो गईं ट्रोल, अब दिया करारा जवाब

'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' प्रीमियर में अनन्या पांडे ने एंट्री करते ही सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। हमेशा की तरह उन्होंने इस बार भी अपनी ड्रेस से महफिल लूट ली, लेकिन बॉडी टैनिंग की वजह से ट्रोल हो गईं और अब एक्ट्रेस ने करारा जवाब दिया है।

Ananya Panday- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@ANANYAPANDAY अनन्या पांडे

17 सितंबर को मुंबई में आर्यन खान की फिल्म 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' के प्रीमियर पर सितारों ने अपने बेहतरीन स्टाइल से सबका ध्यान खींचा और यह इवेंट एक फैशन शो में बदल गया। इनमें अनन्या पांडे ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं, न सिर्फ अपने शानदार ड्रेस के कारण बल्कि अपनी छुट्टियों के बाद स्किन पर आई टैनिंग के कारण भी जो इंटरनेट पर चर्चा का नया विषय बन गया। अब 'केसरी चैप्टर 2' एक्ट्रेस अनन्या ने अपनी बॉडी टैनिंग पर रिएक्टर करते हुए ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया।

अनन्या पांडे का नया लुक हुआ वायरल

मालदीव से लौटने के बाद अनन्या ने लगभग 86,200 रुपये की कीमत वाली शानदार राइनस्टोन मैक्सि ड्रेस में रेड कार्पेट पर एंट्री की। व्हाइट और शैंपेन कलर की इस खूबसूरत ड्रेस में लेस वाला असिमेट्रिक नेकलाइन और थाई-हाई स्लिट था। रेड कार्पेट लुक में ग्लॉसी पिंक लिप्स, ग्लोइंग स्किन और बीच वेव हेयरस्टाइल था। हालांकि, उनके सन-किस्ड हाथ और कंधे का कलर उनके मेकअप से अलग दिख रहा था, जिससे सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई।

Image Source : Instagram/@ananyapandayअनन्या पांडे

अनन्या पांडे टैनिंग की वजह से हुई ट्रोल

कुछ लोगों ने उनके टैन ग्लो की तारीफ की, तो कुछ लोगों को उनका मेकअप ठीक नहीं लगा। फैशन एक्सपर्ट डाइट सब्या ने मजेदार कैप्शन के साथ इस पर रिएक्ट करते हुए कहा,'तुम लोग क्या कह रहे हो? वह अभी छुट्टियों से लौटी है न?' एक ने उनका बचाव करते हुए कहा, 'सच कहूं तो, टैन स्किन अच्छी लग रही है... मेकअप आर्टिस्ट को बस चेहरे का रंग उससे मैच कर देना चाहिए था!!' जबकि दूसरे ने मजाक में कहा, 'क्या छुट्टियों पर जाते समय चेहरा घर भूल गई?' कुछ लोगों ने तो उन्हें मजाक में 'टैन अनन्या पांडे' भी कह दिया।

अनन्या पांडे ने किया पलटवार

इन सब बातों के बावजूद, अनन्या ने कॉन्फिडेंस के साथ अपनी टैन स्किन को फ्लॉन्ट करते हुए लिखा, 'मुझे टैन स्किन पसंद है।' उनका यह बोल्ड लुक छुट्टियों का एहसास और रेड कार्पेट वाला ग्लैमर दोनों दिखाता है जो एक बार फिर साबित करता है कि फैशन में रिस्क लेने पर तारीफ और आलोचना दोनों मिलती है।

ये भी पढ़ें-

सुहाना खान और अनन्या पांडे ने पेरिस ट्रिप की शेयर की यादें, इस खास तस्वीर ने खींचा ध्यान

19 सितंबर को ओटीटी पर होगा एंटरटेनमेंट का धमाका, साउथ की ये धांसू फिल्में देंगी दस्तक

Latest Bollywood News