फिल्ममेकर अनिल शर्मा ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'अर्जुन नागा' की शूटिंग के बीच एक्टर नाना पाटेकर के साथ बिताए खास पलों का वीडियो शेयर किया है। इस इमोशनल वीडियो ने पुरानी यादें ताजा कर दी हैं। डायरेक्टर ने इस क्लिप को पोस्ट करते हुए, एक इमोशनल नोट लिखा है, जिसमें उन्होंने बताया कि वे एक्टर को कितना याद करते हैं और 'वनवास' के सेट पर साथ बिताए समय में पाटेकर का स्नेह और अपनापन उन्हें कितना याद आता है। इस थ्रोबैक वीडियो में दोनों के बीच एक प्यारा सा पल देखने को मिला, जो उनके प्रोफेशनल काम से परे उनके आपसी रिश्ते की झलक दिखाता है।
नाना पाटेकर और अनिल शर्मा का खास रिश्ता
वीडियो में नाना पाटेकर प्यार से अनिल शर्मा के बाल संवारते हुए दिख रहे हैं। एक छोटा-सा, लेकिन दिल छू लेने वाला पल दोनों की खास बॉन्ड को दिखाता है। नाना पाटेकर और अनिल शर्मा ने 'वनवास' में साथ काम किया था और ऐसा लगता है कि इस साथ ने फिल्ममेकर के दिल में गहरी छाप छोड़ी है, जो अब याद बनकर रह गई। अनिल शर्मा का हालिया सोशल मीडिया पोस्ट उस अपनापन को दिखाता है, जो उन्होंने नाना पाटेकर के साथ काम करते वक्त महसूस किया था। वीडियो में एक्टर का प्यार भरा अंदाज कैमरे के पीछे दोनों के अच्छे रिश्ते को दिखाता है। 'अर्जुन नागा' पर काम के बीच अनिल शर्मा को 'वनवास' के सेट पर नाना पाटेकर के साथ बिताए यादगार पल याद आ गए।
अनिल शर्मा के बाल संवारते दिखे नाना पाटेकर
थ्रोबैक वीडियो शेयर करते हुए, अनिल शर्मा ने बताया कि कैसे 'अर्जुन नागा' के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर के साथ बिताए समय की यादें फिर से ताजा हो गईं। इस भावुक कर देने वाले वीडियो में नाना पाटेकर फिल्ममेकर अनिल शर्मा के बाल संवारते और मजेदार बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने लिखा, 'अर्जुन नागा के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग चल रही है... याद आ रहा है नाना सर के साथ गुजरे लम्हे.. #वनवास शूट के दौरन.. कितना प्यार बरसात था उनके दिल में.. लव यू @नानगपाटेकर सर हम आपको मिस करते हैं।'
नाना पाटेकर का हिट फिल्मी करियर
नाना पाटेकर ने 'परिंदा', 'क्रांतिवीर', 'अग्नि साक्षी', 'अब तक छप्पन', 'अपहरण' और 'नटसम्राट' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय के लिए प्रशंसा अर्जित करते हुए कई दशकों तक एक प्रतिष्ठित करियर बनाया। उन्होंने 'परिंदा' के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का नेशनल फिल्म अवॉर्ड और 'क्रांतिवीर' के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीता। हिंदी सिनेमा के अलावा, नाना पाटेकर ने मराठी फिल्मों में भी एक एक्टर, डायरेक्टर और स्क्रीनराइटर के तौर पर काम किया है। नाना पाटेकर अब इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने 75 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
ये भी पढ़ें - धर्मेंद्र की ये फिल्म अब नहीं होगी रिलीज, अभिनेता की मौत के बाद अनिल शर्मा का बड़ा बयान
Latest Bollywood News