1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. धर्मेंद्र की ये फिल्म अब नहीं होगी रिलीज, अभिनेता की मौत के बाद अनिल शर्मा का बड़ा बयान

धर्मेंद्र की ये फिल्म अब नहीं होगी रिलीज, अभिनेता की मौत के बाद अनिल शर्मा का बड़ा बयान

 Published : Nov 25, 2025 09:48 pm IST,  Updated : Nov 25, 2025 09:48 pm IST

धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म 'इक्कीस' होगी। इसके अलावा वे एक और फिल्म पर काम करने वाले थे, जिसका नाम 'अपने 2' था। इस फिल्म में देओल परिवार की तीन पीढ़ियां नजर आने वाली थीं- धर्मेंद्र, सनी देओल, बॉबी देओल और करण देओल।

dharmendra- India TV Hindi
धर्मेंद्र के साथ बॉबी-सनी देओल Image Source : INSTAGRAM/@IAMBOBBYDEOL

बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर धर्मेंद्र सोमवार, 24 नवंबर को दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। 'इक्कीस' उनकी सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली आखिरी फिल्म होगी, लेकिन एक और फिल्म थी जिस पर वह काम करने वाले थे। हम बात कर रहे हैं 'अपने 2' की, जिसमें देओल परिवार की तीन जेनरेशन धर्मेंद्र के साथ नजर आने वाली थी। सनी देओल, बॉबी देओल और करण देओल नजर आने वाले थे। हालांकि, डायरेक्टर अनिल शर्मा ने कहा है कि धर्मेंद्र के बिना यह फिल्म नहीं बन सकती है।

धर्मेंद्र के निधन के बाद अब नहीं बन पाएगी ये फिल्म

हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए अनिल शर्मा ने कहा, 'अपने तो अपनों के बिना नहीं हो सकती। धर्मजी के बिना सीक्वल बनाना नामुमकिन है। सब कुछ ट्रैक पर था और स्क्रिप्ट तैयार थी, लेकिन वह हमें छोड़कर चले गए। कुछ सपने अधूरे रह जाते हैं। उनके बिना यह मुमकिन नहीं है!' अनिल शर्मा ने धर्मेंद्र के साथ 'हुकूमत', 'ऐलान-ए-जंग', 'फरिश्ते', 'तहलका' और 'अपने' जैसी फिल्मों में काम किया था। वे कुछ साल पहले अनाउंस की गई फिल्म 'अपने 2' के लिए साथ आने वाले थे, लेकिन यह कभी फ्लोर पर नहीं आई।

धर्मेंद्र के साथ अपनी आखिरी मुलाकात पर अनिल शर्मा

फिल्ममेकर ने बताया कि वह आखिरी बार इस साल अक्टूबर में धर्मेंद्र से मिले थे और पुराने एक्टर ने उनसे कहा था, 'अनिल... कोई अच्छी कहानी लाई, अच्छी फिल्म करनी है… कैमरा मेरी महबूबा है, मुझे याद करती है। मुझे जाना है उसके सामने।'

धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म इक्कीस

धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म 'इक्कीस' में अमिताभ बच्चन के पोते अगस्त्य नंदा भी हैं। श्रीराम राघवन के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 25 दिसंबर, 2025 को रिलीज होने वाली है जो दिवंगत अभिनेता के निधन के ठीक एक महीने बाद आएगी। सोमवार को मेकर्स ने फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया था और कैप्शन में लिखा था, 'पिता बेटों को बड़ा करते हैं। लेजेंड्स देश को बड़ा करते हैं। धर्मेंद्र जी, एक 21 साल के अमर सैनिक के पिता के रूप में एक इमोशनल पावरहाउस हैं। एक टाइमलेस लेजेंड हमें दूसरे की कहानी दिखाता है।'

ये भी पढे़ं-

'तेरे इश्क में’ ने एडवांस बुकिंग में दिखाया दम! कृति सेनन–धनुष की जोड़ी का चला जादू, पहले दिन ही बिके इतने टिकट

इस हफ्ते थिएटर में रिलीज हो रही साउथ की ये 9 फिल्में, ये दो मोस्ट अवेटेड भी लिस्ट में हैं शामिल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन