A
Hindi News मनोरंजन बॉलीवुड अनुष्का शर्मा ने रील लाइक करके मचाई हलचल, फैंस बोले- 'भाभी जी ने पूरा कंट्रोल रखा है'

अनुष्का शर्मा ने रील लाइक करके मचाई हलचल, फैंस बोले- 'भाभी जी ने पूरा कंट्रोल रखा है'

विराट कोहली ने अपने करियर में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं और इस दौरान अनुष्का हमेशा उनके साथ रही हैं। इसीलिए विराट भी कभी अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा को अपनी सफलता का श्रेय देने से पीछे नहीं रहते। वह कई बार कह चुके हैं कि उनके मुश्किल समय में अनुष्का ही उनके साथ थीं।

Anushka Sharma- India TV Hindi Image Source : INSTAGRAM/@ANUSHKASHARMA विराट कोहली, अनुष्का शर्मा।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली, बॉलीवुड और क्रिकेट इंडस्ट्री की सबसे प्यारी और मजबूत जोड़ियों में से एक हैं और हर मुश्किल समय में एक-दूसरे के साथ खड़े रहे हैं। विराट कोहली ने अपने करियर में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं, कभी सफलता के चरम पर रहे विराट के करियर में वो समय भी आया जब वह क्रिकेट पिच पर अपने निराशाजनक प्रदर्शन के चलते ट्रोल्स के निशाने पर आ गए थे। विराट अपने करियर में हर तरह का समय देख चुके हैं, लेकिन इस पूरे समय एक चीज जो जस की तस रही, वह था अनुष्का का उन्हें समर्थन। अनुष्का हर अच्छे-बुरे समय में विराट के साथ खड़ी रही हैं और खुद ये बात विराट कहते हैं। विराट ने खुलकर ये बात कही थी कि उनके हर मुश्किल समय में अनुष्का ही उनके साथ थीं। अब इस पर सोशल मीडिया पर एक रील वायरल हो रहा है, जिस पर अनुष्का शर्मा ने भी प्रतिक्रिया दी है।

फैन के वीडियो पर अनुष्का का रिएक्शन वायरल

सोशल मीडिया पर विराट के कुछ फैंस ने एक रील बनाई है, जो विराट कोहली के उस बयान पर है, जिसमें उन्होंने कहा था कि 'मेरे बुरे समय मं सिर्फ मेरी पत्नी अनुष्का शर्मा ही मेरे साथ खड़ी थीं।' विराट ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी सफलता का श्रेय अनुष्का को देते हुए ये बात कही थी, जिस पर ये रील तेजी से वायरल हो रहा है। विराट के इस स्टेटमेंट पर उनके कुछ फैंस ने एक फनी वीडियो बनाया है, जिस पर इमरान खान का 'बेवफा' सॉन्ग लगाया और ये देख अनुष्का भी खुद को इसे लाइक करने से नहीं रोक पाईं।

क्या है रील

रील में देखा जा सकता है कि विराट के स्टेटमेंट - 'मेरे बुरे समय मं सिर्फ मेरी पत्नी अनुष्का शर्मा ही मेरे साथ खड़ी थीं।' पर एक फैन हताश होने की एक्टिंग करते हुए फूट-फूटकर रो रहा है और फिर खिड़की से कूदने की एक्टिंग करता है, वहीं दूसरा एप्पल को प्याज दिखाते हुए अपने आंसू छिपाने की कोशिश कर रहा है। सोशल मीडिया पर यूजर इस रील पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। वीडियो के कैप्शन में लिखा है- 'जब विराट ने कहा कि उनके बुरे समय में सिर्फ अनुष्का शर्मा ने ही उनका साथ दिया।' फैंस इस वीडियो के जरिए ये दिखाने की कोशिश कर रहे हैं कि विराट के मुश्किल समय में वह भी उनके साथ थे।

अनुष्का ने लाइक की रील

जैसे ही अनुष्का तक ये रील पहुंची, उन्होंने भी इस वीडियो पर लाइक ठोक दिया और अब बस पूरे कॉमेंट बॉक्स में इसी की चर्चा है कि अनुष्का ने भी ये रील लाइक किया है। अनुष्का का लाइक देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- 'भाभी जी ने पूरा कंट्रोल रखा है।' एक अन्य ने लिखा- 'क्या यार अकाय के पापा।' एक और यूजर लिखता है- 'अनुष्का शर्मा ने भी लाइक किया है।' सोशल मीडिया पर ये रील खूब पसंद किया जा रहा है।

ये भी पढ़ेंः दिग्गज अभिनेत्री दया डोंगरे का निधन, 85 की उम्र में छोड़ी दुनिया, 'महाभारत' फेम नीतीश भारद्वाज बोले- 'दिल टूट गया'
माधुरी दीक्षित ने फैंस को किया मायूस, कनाडा टूर में 3 घंटे लेट पहुंचीं एक्ट्रेस, मचा बवाल, लोग बोले- 'घटिया शो'

Latest Bollywood News