A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. #AskSRK: फैन ने Shah Rukh Khan से पूछा क्या 'पठान' में है Kissing सीन? एक्टर ने दिया जवाब

#AskSRK: फैन ने Shah Rukh Khan से पूछा क्या 'पठान' में है Kissing सीन? एक्टर ने दिया जवाब

शाहरुख खान ने हाल ही में एक बार फिर से आस्क #AskSRK सेशन रखा, जिसमें शाहरुख खान ने फैंस की बातों का दिलचस्प जवाब दिया।

twitter- India TV Hindi
Image Source : TWITTER Shah Rukh Khan

शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म 'पठान' को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। बता दें कुछ दिन पहले 'पठान' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिस फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। अभी कुछ देर पहले शाहरुख खान ने अपने फैंस के लिए #AskSRK सेशन रखा। इस सेशन में एक्ट्रर ने फैंस के सवालों का दिलचस्प अंदाज में जवाब दिया। एक फैन ने #AskSRK सेशन में शाहरुख खान से कहा-मेरे पास 'पठान' देखने के लिए कोई गर्लफ्रेंड नहीं है। SRK ने कहा "फिल्म अभी देख ले ….गर्लफ्रेंड बनाना के लिए पूरी जिंदगी बाकी है !!" वहीं एक ने कहा 'पठान' के लिए टिकट बुक नहीं कर सका क्योंकि टिकट वेबसाइट क्रैश हो गई थी, उन्होंने सुपरस्टार से यह भी पूछा कि क्या वह उन्हें एक-दो टिकट भेज सकते हैं। इस पर शाहरुख ने जवाब दिया, "नहीं टिकट तो आपको खुद खरीदना होगा... क्रैश या नो क्रैश...।"

Abdu Rozik और साजिद खान की दोबारा होगी बिग बॉस के घर में वापसी, सलमान खान नहीं करेंगे वीकेंड के वार को होस्ट!

एक यूजर ने पूछा कि क्या 'पठान' में किसिंग सीन होगा। ज्यादा कुछ बताए बिना शाहरुख ने जवाब दिया, "#पठान किस करने नहीं...किक करने आया है...।" एक ने कहा अब्राम का रिएक्शन क्या था जब, उन्होंने पठान का ट्रेलर देखा था तो। इसका जवाब देते हुए शाहरुख ने कहा, उन्होंने ट्रेलर देखा और जेट पैक सीक्वेंस पसंद किया .... अब उन्हें एक चाहिए !!!

Shubman Gill ने तोड़ा रिकॉर्ड, खिलाड़ी के साथ सचिन तेंदुलकर की बेटी Sara की सगाई वाला ट्वीट हुआ वायरल

हाल ही में फिल्म 'पठान' का ट्रेलर रिलीज किया गया है। ट्रेलर में शाहरुख का अंदाज काफी कातिलाना लग रहा है। इस फिल्म से शाहरुख 4 साल बाद फिल्म में वापसी कर रहे हैं, इसके पहले वह साल 2018 में फिल्म 'जीरो' में नजर आए थे। फिल्म 'पठान' 25 जनवरी 2023 को रिलीज होगी। 

 

Latest Bollywood News