1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Shubman Gill ने तोड़ा रिकॉर्ड, खिलाड़ी के साथ सचिन तेंदुलकर की बेटी Sara की सगाई वाला ट्वीट हुआ वायरल

Shubman Gill ने तोड़ा रिकॉर्ड, खिलाड़ी के साथ सचिन तेंदुलकर की बेटी Sara की सगाई वाला ट्वीट हुआ वायरल

 Published : Jan 18, 2023 11:23 pm IST,  Updated : Jan 18, 2023 11:29 pm IST

शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर की सगाई की घोषणा वाला ट्वीट वायरल हो रहा है। देखकर आपको भी आएगी हंसी।

twitter- India TV Hindi
Shubman Gill Image Source : TWITTER

भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा अपने सोशल मीडिया फोटो को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में शुभमन गिल ने आज न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में दोहरा शतक लगाया। वह वनडे क्रिकेट के इतिहास में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज भी बन गए। शुभमन ने महज 152 गेंदों में डबल सेंचुरी ठोककर एक नया कीर्तिमान बना दिया। इसी बीच सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा की सगाई वाला ट्वीट वायरल हो रहा है।

Alia Bhatt दोबारा हुई प्रेग्नेंट? पति Ranbir Kapoor संग इवेंट में आईं नजर

बता दें शुभमन गिल इन दिनों सारा अली खान को डेट करने को लेकर सुर्खियों में हैं। उनका नाम सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर से जोड़ा गया था। आज के मैच में जब शुभमन गिल ने बाउंड्री के करीब फील्डिंग की तो फैंस सारा सारा के नारे लगा रहे थे। कुछ महीने पहले उन्होंने सोनम बाजवा से कहा था कि वह सारा अली खान को डेट कर रहे हैं, उन्होंने यह भी कहा कि वह इंडस्ट्री की सबसे फिट एक्ट्रेस हैं। एक्ट्रेस ने इस मामले पर चुप्पी साध ली है। दोनों को कई बार रेस्तरां में भोजन करते हुए देखा गया था।

निकाह के बाद Rakhi Sawant पहली बार बुर्का में आईं नजर, पति आदिल के साथ मां को देखने पहुंची अस्पताल

हाल ही में सारा सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं। इंस्टाग्राम और ट्वीटर पर मीम्स वायरल हो रहे हैं।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन