1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 13 हजार करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई, अब जल्द ही ओटीटी पर दिखेगी 'अवतार: फायर एंड एश'

13 हजार करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई, अब जल्द ही ओटीटी पर दिखेगी 'अवतार: फायर एंड एश'

जेम्स कैमरून की फिल्म 'अवतार: फायर एंड एश' ने 13 हजार करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई की है। अब फिल्म ओटीटी पर रिलीज की तैयारी कर रही है।

Avtar: Fire And Ash- India TV Hindi
Image Source : IMAGE SOURCE-IMDB अवतार: फायर एंड एश

हॉलीवुड डायरेक्टर जेम्स कैमरून की फिल्म 'अवतार: फायर एंड एश' बीते साल 1 दिसंबर 2025 में रिलीज हुई थी। रिलीज होते ही इस फिल्म ने पूरी दुनिया में हल्ला मचा दिया था। 13 हजार करोड़ रुपयों से ज्यादा का वर्ल्डवाइड कलेक्शन करने वाली ये फिल्म अब जल्द ही ओटीटी पर दस्तक देने वाली है। ये दमदार कहानी जियो हॉटस्टार पर 24 जून से प्रीमियर की जा सकेगी। 

क्या है फिल्म की कहानी?

अवतार: फायर एंड ऐश में जेक सुली और उसका परिवार अपने बच्चे को खोने के दुख से उबरने के लिए संघर्ष करते हैं। उनकी शांति तब भंग हो जाती है जब उनका सामना ऐश पीपल से होता है, जो ना'वी जनजाति का एक शत्रुतापूर्ण समूह है, जो अग्नि की पूजा करता है और मानता है कि उनकी देवी ने उन्हें त्याग दिया है। फिल्म में सुली परिवार को इस नए खतरे और लौटते हुए मानव आक्रमणकारियों के खिलाफ जीवित रहने के लिए संघर्ष करते हुए दिखाया गया है। कहानी ना'वी और मानव उपनिवेशवादियों के बीच संघर्ष को आगे बढ़ाती है, साथ ही पैंडोरा के भूदृश्यों, संस्कृतियों और पारिस्थितिक तंत्रों का विस्तार करती है। इस कहानी को लोगों ने पूरी दुनिया से प्यार दिया है और इस फिल्म को भी भारत समेत कई देशों में खूब पसंद किया गया है। 

13 हजार करोड़ रुपयों का किया था कलेक्शन

डायरेक्टर जेम्स कैमरू का नाम किसी बड़े सुपरस्टार से कम नहीं हैं। उनकी फिल्मों की रिलीज से पहले ही हिट होने की उम्मीद रहती है। अवतार: फायर एंड एश में भी उनकी दमदार कहानी कहने की कला को लोगों ने देखा और इसे पूरी दुनिया में सराहा गया। भारत में भी करोड़ो रुपयों की कमाई इस फिल्म ने की थी। वहीं फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो 13,350 करोड़ रुपयों का कलेक्शन किया था। फिल्म की कहानी  डायरेक्टर कैमरून ने   रिक जाफा और अमांडा सिल्वर के साथ मिलकर लिखी थी।  साथ ही सैम वर्थिंगटन, स्टीफन लेंग, ओना चैपलिन, केट विन्सलेट और एडी फाल्को ने लीड रोल निभाए हैं। अगर आप भी अवतार सीरीज के फैन हैं और आपने इसका नया पार्ट नहीं देखा है तो तैयार हो जाइये। इस फिल्म को जियोहॉटस्टार पर 24 जून से प्रीमियर होने लगेगी। 

 ये भी पढ़ें-सुभाष घई की फिल्म ताल जो रही थी सुपरहिट, गाने भी वायरल, लेकिन IMDB रेटिंग है बेहद कम, अब सीक्वल के चर्चे

बंटवारे की दर्दनाक दास्तां बताएगी इम्तियाज अली की फिल्म, रिलीज से पहले किया अटारी बॉर्डर का दौरा, एआर रहमान भी रहे मौजूद

Latest Bollywood News