1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बंटवारे की दर्दनाक दास्तां बताएगी इम्तियाज अली की फिल्म, रिलीज से पहले किया अटारी बॉर्डर का दौरा, एआर रहमान भी रहे मौजूद

बंटवारे की दर्दनाक दास्तां बताएगी इम्तियाज अली की फिल्म, रिलीज से पहले किया अटारी बॉर्डर का दौरा, एआर रहमान भी रहे मौजूद

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Jun 08, 2026 06:55 am IST,  Updated : Jun 08, 2026 06:55 am IST

बीते रोज अटारी बॉर्डर पर एआर रहमान ने अपने गानों की प्रस्तुति दी। इम्तियाज अली फिल्म मैं वापस आऊंगा की रिलीज से पहले ये कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

Mai Wapas Aunga- India TV Hindi
मैं वापस आऊंगा Image Source : IMAGE SOURCE-INSTAGRAM@IMTIAZALI

इम्तियाज अली की कहानियों की दीवानगी 'जब वी मेट' के समय से  शुरू हुई और आज भी जारी है। बीते दिनों नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म चमकीला ने कमाल कर दिया था और इसके गानों से लेकर कहानी तक लोगों के दिलों में उतर गई थी। अब इम्तियाज  एक नई कहानी के साथ वापस लौट रहे हैं और ये कहानी भारत-पाकिस्तान के बंटवारे की दर्दनाक दास्तां दिखाने वाली है। फिल्म का नाम है मैं वापस आऊंगा और ये रिलीज हो रही है 12 जून को। रिलीज से ठीक पहले इम्तियाज ने अटारी बॉर्डर का दौरा किया है।

 एआर रहमान भी रहे मौजूद

बीते रोज यानी 6 जून को इम्तियाज अली के साथ सुपरस्टार सिंगर और कंपोजर एआर रहमान भी यहां पहुंचे। उन्होंने अटारी बॉर्डर पर आए लोगों को धन्यवाद दिया और यहां अपने सुरों से भी समां बांधा। साथ ही रहमान ने सेना के बहादुर जवानों को श्रद्धांजलि भी दी। 'जय हो - बहादुरों को श्रद्धांजलि' शीर्षक वाले इस कार्यक्रम में संगीतकार ए.आर. रहमान ने लाइव प्रस्तुति भी दी। यह श्रद्धांजलि भारत की सीमाओं की रक्षा करने वाले बीएसएफ कर्मियों के साहस, बलिदान और अटूट प्रतिबद्धता को सलाम करने के लिए आयोजित की गई थी। इस मौके पर यहां लोगों का जमावड़ा देखने को मिला और एआर रहमान के गानों का भी लुत्फ उठाया। 

12 जून को रिलीज हो रही फिल्म

अटारी बॉर्डर पर हुए कार्यक्रम से पहले इम्तियाज अली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की थी। जिसमें उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म मैं वापस आऊंगा के बारे में भी काई बातें बताई थीं। साथ ही ये बाताया कि फिल्म की कहानी दो देशों के बंटवारे की दर्दनाक दास्तां को बयां करता है। फिल्म के टाइटल को लेकर इम्तियाज ने बताया कि लोग जब भारत छोड़कर पाकिस्तान जा रहे थे तो उन्होंने अपने घरों के बाहर लिखा था कि मैं वापस आऊंगा। बस यहीं से फिल्म का टाइटल उठाया गया है। फिल्म पंजाब के 12 जिलों में शूट हुई है और इसमें पंजाब का काफी कल्चर देखने को मिलने वाला है। कहानी में 1947 का पंजाब भी देखने को मिलने वाला है। वेदांग रैना, दिलजीत दोसांझ और शारवरी वाघ फिल्म में लीड रोल में नजर आने वाली हैं। फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। 

ये भी पढ़ें-कयामत की रात होगा महासंग्राम! राधिका ने मांगा विशाखा का साथ, क्या नागिन की शक्ति पड़ेगी ड्रैगन पर भारी?

कयामत की रात होगा महासंग्राम! राधिका ने मांगा विशाखा का साथ, क्या नागिन की शक्ति पड़ेगी ड्रैगन पर भारी?

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन