A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बंगाली एक्टर का 43 साल की उम्र में आकस्मिक निधन, शूटिंग के दौरान हादसे में चली गई जान, CM ममता बनर्जी ने जताया दुख

बंगाली एक्टर का 43 साल की उम्र में आकस्मिक निधन, शूटिंग के दौरान हादसे में चली गई जान, CM ममता बनर्जी ने जताया दुख

मशहूर बंगाली एक्टर राहुल बनर्जी की 43 साल की उम्र में मौत हो गई है। शूटिंग के दौरान एक हादसे का शिकार हुए एक्टर राहुल के निधन पर फैन्स ने शोक जताया है।

Rahul Banerjee- India TV Hindi
Image Source : IMAGE SOURCE-INSTAGRAM@RAHULBANERJEE राहुल बनर्जी

फेमस बंगाली एक्टर राहुल बनर्जी का ओडिशा में नाव दुर्घटना में निधन हो गया। यह दुखद घटना तलसारी बीच पर तब घटी जब वे अपने टीवी शो 'भोले बाबा पर करेगा' की शूटिंग कर रहे थे। बताया जा रहा है कि शूटिंग के दौरान वे समुद्र में गिर गए और उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद उन्हें रेस्क्यू कर पास के अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन दुर्भाग्यवश, डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचते ही मृत घोषित कर दिया। शूटिंग के दौरान समुद्र में गिरने से राहुल बनर्जी का निधन हो गया। राहुल को उनके पॉपुलर पॉडकास्ट सहज कथा के लिए भी पहचाना जाता था। इसके साथ ही राहुल ने कई टीवी सीरियल्स में भी अपनी दमदार एक्टिंग की छाप छोड़ी है। 

मेडिकल सेंटर में है शव

दीघा पुलिस के एसपी बालासोर द्वारा दी गई प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शव फिलहाल दीघा मेडिकल सेंटर में है और वे घटना और मृतक की पहचान के बारे में अधिक जानकारी जुटाने के लिए दीघा पुलिस के साथ समन्वय कर रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर प्रशंसकों ने अभिनेता राहुल बनर्जी के अचानक निधन पर शोक व्यक्त किया है। एक यूजर ने लिखा, 'यह सुनकर गहरा सदमा लगा है। विश्वास ही नहीं हो रहा। बंगाली फिल्म इंडस्ट्री के उन गिने-चुने लोगों में से एक जिन्हें लोग बहुत प्यार करते थे। आपकी आत्मा को शांति मिले, राहुल बनर्जी।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'RIP राहुल अरुणोदय बनर्जी। वाकई बहुत दुखद खबर है।'

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी जताया दुख

एक्टर राहुल बनर्जी के निधन की खबर से जहां बंगाली फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है, वहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी राहुल की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने निधन की खबर सुनते ही एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें अपनी भावनाएं शेयर की हैं। उन्होंने पोस्ट में लिखा, 'प्रतिभाशाली, युवा और लोकप्रिय अभिनेता राहुल अरुणोदय बनर्जी अचानक हमारे बीच से चले गए हैं। इस खबर ने मुझे स्तब्ध, दुखी और स्तब्ध कर दिया है। मुझे समझ नहीं आ रहा कि यह सब कैसे हुआ। वे मेरे पसंदीदा अभिनेताओं में से एक थे और एक अद्भुत इंसान थे। मैं उनके शोक संतप्त परिवार, प्रियजनों और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करती हूं। राहुल का अचानक चले जाना बंगाली अभिनय जगत, टॉलीवुड और टेलीवुड के लिए एक अपूरणीय क्षति है।'

जुबिन गर्ग की भी पानी के हादसे में हुई थी मौत

बता दें कि राहुल बनर्जी से पहले बॉलीवुड के सुपरहिट सिंगर जुबीन गर्ग की भी पानी में गिरने के बाद हादसे में मौत हो गई थी। सिंगर जुबीन भी बीते कुछ दिनों पहले एक म्यूजिक फेस्टिवल में हिस्सा लेने के लिए सिंगापुर पहुंचे थे। यहां फेस्टिवल से पहले अपने परिवार से संग समुद्र में नहाने पहुंचे थे। पानी में सर्फिंग के दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और पानी में डूब गए। जब मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें रेस्क्यू किया और अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। अब राहुल बनर्जी दूसरे ऐसे एक्टर बने हैं जिनकी पानी में हुए हादसे के कारण जान चली गई है। 

ये भी पढ़ें- फिर बनेगी बॉलीवुड और क्रिकेट की जोड़ी? धुआंधार गेंदबाज के साथ नजर आईं खूबसूरत हीरोइन, गुपचुप रोमांस की उड़ने लगी खबरें

Video: चलते कॉन्सर्ट में फैन ने की ऐसी हरकत भन्ना गया सिंगर का माथा, मुंह पर थूका और गंदी गालियों से बिगड़ गया माहौल

Latest Bollywood News